1. Home
  2. Tag "pakistan"

Ind-Pak War: पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन-मिसाइलों से किया हमला, राजौरी में वरिष्ठ अधिकारी की मौत

जम्मू, 10 मई। पाकिस्तान ने शनिवार की सुबह जम्मू शहर के कई हिस्सों में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गये, जबकि राजौरी शहर में पाकिस्तान की सेना की ओर से की गयी भारी गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया […]

पाकिस्तान से तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख के बाद अब रक्षा सचिव ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली, 5 मई। पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है और माना […]

भारत-पाक तनाव पर आज बंद कमरे में होगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक, UN से पाकिस्तान ने लगाई यह गुहार

संयुक्त राष्ट्र, 5 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सोमवार को बंद कमरे में एक बैठक होगी। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर आपात बैठक की मांग की है। पाकिस्तान वर्तमान में 15 देशों की सदस्यता वाली शक्तिशाली सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है। सुरक्षा परिषद की […]

भारत-पाक तनाव: पाकिस्तान के असैन्य और सैन्य नेतृत्व ने राजनैतिक दलों को दी जानकारी

इस्लामाबाद, 5 मई। पाकिस्तान के असैन्य और सैन्य नेतृत्व ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के साथ तनाव के संबंध में देश के राजनीतिक दलों को जानकारी दी। डॉन अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, बंद कमरे में हुई इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को छोड़कर सभी प्रमुख […]

पाकिस्तान ने कश्मीर में लगातार सातवें दिन की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

श्रीनगर, 1 मई। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और जम्मू-कश्मीर में कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। यह लगतार सातवां दिन है, जब पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की है और संघर्ष […]

पाक रक्षा मंत्री का बयान बताता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला ‘दुष्ट देश’ है: भारत

संयुक्त राष्ट्र, 29 अप्रैल। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुलेआम कबूल किया है कि उनके देश का आतंकवादी संगठनों का समर्थन और वित्तपोषण करने का इतिहास रहा है, और यह कबूलनामा उजागर करता है कि पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला एक ‘‘दुष्ट देश’’ है और क्षेत्र […]

जम्मू कश्मीर: फिर बौखलाया पाकिस्तान… LoC पर 5वें दिन की फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू, 29 अप्रैल। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का लगातार पांचवीं रात उल्लंघन किया और इस उल्लंघन का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाकर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह लगातार पांचवीं रात थी […]

पाकिस्तान अगर पीओके नहीं देता, तो भारत को युद्ध की घोषणा करनी चाहिए: अठावले

मुंबई, 28 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि अगर पाकिस्तान पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को सौंपने से इनकार करता है तो भारत को उसके खिलाफ युद्ध की घोषणा कर देनी चाहिए, क्योंकि जब तक यह क्षेत्र पाकिस्तान के पास रहेगा, आतंकवादी गतिविधियां जारी रहेंगी। रविवार को लोनावाला में संवाददाताओं से बातचीत के […]

पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान का पहला बयान, बोले रक्षा मंत्री-हमारा कोई लेना-देना नहीं…

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है, लेकिन वहां की सरकार झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान सामने आया है, जिसमें कह रहे हैं कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code