1. Home
  2. Tag "pakistan"

पाकिस्तान : इमरान खान ने पीएम शहबाज को दिया जबरदस्त झटका, उपचुनावों में PTI की बंपर जीत

इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बड़ा झटका लगा है। इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने उपचुनावों में बंपर जीत मिली है। नेशनल असेंबली की 6 सीटों और पंजाब विधानसभा की 2 सीटें पर जीत दर्ज की है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई नेशनल असेंबली की सात […]

मैं आपको फाइनल लिस्ट बताऊंगा… पाक PM को कौन दे रहा ऑर्डर, एक और ऑडियो लीक से हड़कंप

इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए। उनका एक और ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में शरीफ अपने प्रमुख सहयोगियों की पोस्टिंग को लेकर बात कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट है कि लीक ऑडियो में वह एक अज्ञात […]

पाकिस्तान : अस्पताल की छत पर मिलीं 200 से ज्यादा लाशें, बॉडी पार्ट्स भी गायब, मचा हड़कंप

इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर। पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एक अस्पताल की छत से 200 से ज्यादा सड़ी-गली लाशें मिली हैं। सरकार ने निश्तार हॉस्पिटल के शवगृह से जुड़े इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दर्जनों शव अस्पताल की छत पर बने कमरे में पाए गए। वहीं, सोशल मीडिया पर शेयर […]

पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहता है भारत, लेकिन माहौल हो आतंकवाद मुक्त : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। भारत ने दोहराया है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहता है, लेकिन उसका हमेशा यह मत रहा है कि आतंकवाद से मुक्त माहौल में ही बातचीत हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान, भारत के साथ बातचीत करने की बात कह रहा है। लेकिन भारत उससे आतंकवाद पर बात […]

बीसीसीआई एशिया कप के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने को तैयार, लेकिन सरकार की मंजूरी जरूरी

मुंबई, 14 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले वर्ष पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम भेजने के लिए तैयार है, लेकिन महाद्वीपीय टूर्नामेंट में टीम की भागीदारी केंद्र सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी। यानी सरकार की मंजूरी के बाद ही इस बाबत अंतिम […]

पाकिस्तान के वित्त मंत्री की अमेरिका में हुई बेइज्जती, लोगों ने लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे, वीडियो वायरल

इस्लामाबाद, 14 अक्टूबर। पाकिस्तान के एक और मंत्री की विदेश में बेइज्जती हो गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार को लोगों ने खुलेआम चोर और झूठा कहा। गुरुवार को ट्विटर शेयर किए गए एक वीडियो […]

पाकिस्तान में नहीं थम रहे हिन्दुओं पर जुल्म, 15 दिनों के भीतर चौथी लड़की का अपहरण

इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर। पाकिस्तान में हिन्दुओं के खिलाफ जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर का है। लड़की के मां-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। पाकिस्तान में 15 दिनों के भीतर इस तरह की यह चौथी घटना है। बताया जा […]

पाकिस्तान में पैसों के लिए बिक गए पीएम आवास के कर्मचारी, लीक कर दी ऑडियो क्लिप

इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से ऑडियो लीक होने के मामले को सुलझा लिया गया है। आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में पीएम के घर के कुछ स्टाफ सदस्यों की पहचान की गई है। गौरतलब है कि ऑडियो क्लिप में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, […]

पाकिस्तान : पूर्व पीएम इमरान खान के हेलीकॉप्टर में फिर तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इस्लामाबाद, 9 अक्टूबर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद रावलपिंडी में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ट्विटर पर शनिवार को बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि इमरान खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान कस्बे से बानीगाला जा […]

पाकिस्तान : आतंकियों की कैद से छूटे गिलगित-बाल्टिस्तान के मंत्री अबैदुल्ला बेग, एक दिन पहले हुआ था अपहरण

इस्लामाबाद, 8 अक्टूबर। आतंकियों ने शनिवार को गिलगित-बाल्टिस्तान के मंत्री अबैदुल्ला बेग को रिहा कर दिया। इसके साथ ही खैबर पख्तूनख्वा को गिलगित-बाल्टिस्तान से जोड़ने वाली एक मुख्य सड़क को खोल दिया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को इन आतंकियों ने पाकिस्तान की जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code