hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बीसीसीआई एशिया कप के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने को तैयार, लेकिन सरकार की मंजूरी जरूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बीसीसीआई एशिया कप के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने को तैयार, लेकिन सरकार की मंजूरी जरूरी
खेलहिन्दी

बीसीसीआई एशिया कप के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने को तैयार, लेकिन सरकार की मंजूरी जरूरी

Vinayak Barot
Last updated: October 14, 2022 5:05 pm
Vinayak Barot
Published: October 14, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 14 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले वर्ष पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम भेजने के लिए तैयार है, लेकिन महाद्वीपीय टूर्नामेंट में टीम की भागीदारी केंद्र सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी। यानी सरकार की मंजूरी के बाद ही इस बाबत अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सरकार से स्वीकृति के बाद ही पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव

दरअसल, बोर्ड ने आगामी 18 अक्टूबर को प्रस्तावित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले सभी राज्य संघों को एक पत्र भेजा है। पत्र में यह जानकारी दी गई है कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने तक बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज पर कोई फैसला नहीं ले सकता। पाकिस्तान को 2023 में 50 ओवरों के एशिया कप की मेजबानी करनी है और उसके बाद विश्व कप भारत में होगा। भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से कोई द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला नहीं खेली है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबलों पर ज्यादा फोकस

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अधिक टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला की योजना बनाई है। इन दो देशों के खिलाफ एक टेस्ट या एक सफेद गेंद श्रृंखला हर साल घर या बाहर निर्धारित की जाती है। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ हर दो वर्ष में घर और बाहर के आधार पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा।

टीम इंडिया ने अंतिम बार 2005-06 में पाकिस्तान का दौरा किया था

गौरतलब है कि भारत ने आखिरी बार 2005-06 में राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में पाकिस्तान का दौरा किया था। उस दौरे पर, दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैच खेले गए थे। हाल ही में पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप 2022 में सामना हुआ था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी टी20 विश्व कप में 23 अक्टूबर को दोनों टीमें फिर से मैदान में आमने-सामने होंगी।

You Might Also Like

रूसी तेल के आयात पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, 130 डॉलर के पार पंहुचा क्रूड
दिल्ली कोचिंग सेंटर मामला: अदालत ने ‘बेसमेंट’ के चार सहमालिकों को जमानत देने से इनकार किया
विधानसभा चुनाव : सभी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग की घोषणा का किया स्वागत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के साथ हरदोई में हादसा, गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल
वित्त मंत्री सीतारमण मैक्सिको की यात्रा समाप्त करने के बाद अमेरिका पहुंचीं
TAGGED:Asia CupbcciCricketgovernment approvalpakistanteam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?