1. Home
  2. Tag "oath"

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

रांची, 9 दिसंबर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सदन के चार दिवसीय सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधानसभा सदस्य के रूप में […]

प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर ली लोकसभा सदस्यता की शपथ

नई दिल्ली, 28 नवंबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए हाल में संपन्न उपचुनाव में सदन की सदस्य निर्वाचित हुई हैं। प्रियंका ने हिंदी भाषा में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने संविधान की एक प्रति अपने हाथ में […]

भारत के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक बने संजय मूर्ति, राष्टृपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली, 21 नवम्बर। भारत के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में के संजय मूर्ति ने गुरुवार को शपथ ले ली है। पूर्व उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में शपथ दिलाई। जनकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश कैडर के […]

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना बने उच्चतम न्यायालय के 51वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली, 11 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में शीर्ष अदालत के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति खन्ना को 51वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। वह 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त […]

आपातकाल की 50वीं बरसी पर देशवासी संकल्प लें ताकि फिर कोई इसे लागू करने की हिम्मत ना करे, बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली, 24 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल को लोकतंत्र पर लगा ‘काला धब्बा’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि इसकी 50वीं बरसी के मौके पर देशवासी यह संकल्प लें कि भारत में फिर कभी कोई ऐसा कदम उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत के अवसर पर […]

18वीं लोकसभा की पहली बैठक शुरू, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली, 24 जून। अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की पहली बैठक सोमवार को शुरू हुई जिसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई सांसदों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत मोदी सरकार के […]

भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ

नई दिल्ली, 24 जून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू सहित कई […]

बिहार: न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल ने पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

पटना, 8 जून। न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल ने शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति चंदेल को शपथ दिलाई। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी […]

राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में आज में भजनलाल शर्मा लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

जयपुर, 15 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भजनलाल शर्मा आज शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे। अल्बर्ट हॉल के बाहर दोपहर 12 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री […]

तेलंगाना: ए रेवंत रेड्डी आज लेगे सीएम पद की शपथ, समारोह में सोनिया गांधी समेत ये बड़े नेता होंगे शामिल

हैदराबाद, 7 दिसंबर। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी (56) गुरुवार को यहां एलबी स्टेडियम में दोपहर 1.04 बजे शुभ समय पर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रेड्डी 2014 से के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सत्ता में रहने के बाद तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code