1. Home
  2. Tag "NSE"

रिकॉर्ड तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1282 अंक लुढ़का

मुंबई, 13 मई। भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार वर्षों की रिकॉर्ड तेजी के एक दिन बाद मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 1,282 अंक लुढ़क गया। आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कम्पनियों (एफएमसीजी) व वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा। सेंसेक्स 81,148.22 अंक पर […]

भारत-पाक युद्धविराम के बाद शेयर बाजार का 4 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, सेंसेक्स व निफ्टी लगभग 4 फीसदी उछले

मुंबई, 12 मई। भारत-पाकिस्तान युद्धविराम और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर प्रगति से निवेशकों का आत्मविश्वास इस कदर लौटा कि कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में जबर्दस्त उड़ान देखने को मिली और फरवरी, 2021 के बाद यानी चार वर्षों में दोनों सूचकांक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहे। इस क्रम में बीएसई […]

शेयर बाजार में दिखा सीजफायर का असर: सेंसेक्स 1,900 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24,606 अंक के स्तर पर

मुंबई, 12 मई। भारत और पाकिस्तान के जमीन, हवा और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमति बनने की घोषणा के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,793.73 […]

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स व निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा फिसलन

मुंबई, 9 मई। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा सहित अन्य भारतीय क्षेत्रों में लगातार मिसाइल हमलों और भारत की जवाबी कारवाई से दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर हावी होता जा रहा है। व्यापक संघर्ष की आशंका से लगातार दूसरे दिन ज्यादातर सेक्टर में निवेशकों के बीच बिकवाली […]

कारोबार: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई, 9 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से व्यापक संघर्ष की आशंका के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 424.65 अंक की गिरावट के साथ 79,910.16 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 144.75 अंक फिसलकर 24,129.05 अंक पर आ […]

शेयर बाजार भी भारत-पाक तनाव बढ़ने से चिंतित, सेंसेक्स 412 अंक फिसला, निफ्टी 24300 के नीचे आया

मुंबई, 8 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से भारतीय शेयर बाजार भी चिंतित हो उठा है और गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंतिम घंटे में तेज बिकवाली के कारण दोनों संवेदी सूचकांक तेजी से फिसल गए। बाजार की गिरावट इस खबर के बाद बढ़ी कि भारतीय सेना ने लाहौर सहित पड़ोसी देश […]

Stock Market: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी स्थिर

मुंबई, 8 मई। घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत आशावादी रुख के साथ की लेकिन जल्द ही इनमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भारतीय सशस्त्र बलों के पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से निवेशक सर्तक […]

आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में बंद, ऑटो व रियल्टी शेयर उछले

मुंबई, 7 मई। पाकिस्तान व पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में नौ आतंकी ठिकानों पर बुधवार को तड़के भारतीय सशस्त्र बलों की काररवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घरेलू शेयर बाजार में काफी उतार-चढाव तो दिखा, लेकिन अंत में दोनों संवेदी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। इस क्रम में सेंसेक्स ने जहां 106 अंकों की बढ़त […]

भारत-पाक तनाव के बीच निवेशकों का सतर्क रुख, घरेलू शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई, 6 मई। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच बुधवार (सात मई) को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रस्तावित वॉर मॉक ड्रिल के मद्देनजर निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते दोनों सूचकांकों में गिरावट दिखी। इसी क्रम में बैंकिंग एवं पेट्रोलियम शेयरों में […]

घरेलू शेयर बाजार ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में देखा बड़ा उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 260 अंक उछला

मुंबई, 2 मई। ‘महाराष्ट्र दिवस’ की बंदी के बाद खुले भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा। फर्क इतना ही था कि बीते बुधवार को दोनों संवेदी सूचकांक जहां मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे वहीं कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को उनमें बढ़त दर्ज की गई। दरअसल, […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code