सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR, 2000 करोड़ का है मामला
नई दिल्ली, 30 नवंबर। नेशनल हेराल्ड मामले ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल मचा दी है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। […]
