1. Home
  2. Tag "money laundering case"

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली, 25 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं और धन की हेराफेरी से जुड़े धन शोधन मामले में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के […]

धन शोधन मामला : उच्चतम न्यायालय ने सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत की अवधि पांच हफ्ते बढ़ाई

नई दिल्ली, 24 जुलाई। उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत की अवधि सोमवार को पांच सप्ताह के लिए बढ़ा दी। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ को जैन […]

धन शोधन मामले में तमिलनाडु के मंत्री और उनके सांसद बेटे के परिसरों पर ईडी का छापा

चेन्नई, 17 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता और तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी तथा उनके बेटे एवं सांसद गौतम सिगमनी के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजधानी चेन्नई के अलावा विलुपुरम में […]

ईडी की काररवाई : दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में कारोबारी दिनेश अरोड़ा गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की अब रद की जा चुकी आबकारी नीति को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धनशोधन के मामले में गुरुवार की रात कारोबारी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मनीष सिसोदिया के करीबी अरोड़ा सीबीआई की जांच […]

ईडी ने सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा पर कसा शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 3 दिनों तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार

नोएडा, 27 जून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुपरटेक के खिलाफ मंगलवार को बड़ी काररवाई करते हुए ग्रुप के चेयरमैन आरके अरोड़ा को दिल्ली स्थित ऑफिस में गिरफ्तार कर लिया। ईडी की ओर से पिछले तीन दिनों से उन्हें लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था। मंगलवार को भी उन्हें समन कर पूछताछ के लिए […]

‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन को धन शोधन मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली, 26 मई। उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को चिकित्सा आधार पर 11 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने शुक्रवार को जैन को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की […]

सत्येंद्र जैन के वकील की सुप्रीम कोर्ट में दलील – ‘पूर्व मंत्री का वजन 35 किलो घटा, वह कंकाल जैसे दिखाई देने लगे हैं’

नई दिल्ली, 18 मई। सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। इसके साथ ही न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए जैन को राहत के लिए शीर्ष अदालत […]

यूपी : ED की रडार पर है मुख्तार के ये चार करीबी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में सामने आया नाम, संपत्ति होगी जब्त

लखनऊ, 15 मई। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी जितेंद्र सापरा और गणेश दत्त मिश्रा की तरह चार अन्य लोग भी ईडी के रडार पर आ चुके हैं। ईडी जांच पड़ताल कर मुख्तार की पत्नी अफशा अंसारी के स्वामित्व वाली कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन से जुड़े रविंद्र नरायन सिंह, जाकिर हुसैन, विक्रम अग्रहरि और शादाब अहमद की […]

Money Laundering Case: सत्येंद्र जैन को दिल्ली HC से झटका, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

नई दिल्ली, 6 अप्रैल। दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने आज गुरुवार को मामले में सह आरोपी वैभव जैन और अंकुश जैन की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल 30 […]

धनशोधन मामला : मनीष  सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 5 अप्रैल तक स्थगित

नई दिल्ली, 25 मार्च। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पांच अप्रैल तक स्थगित कर दी। सिसोदिया को इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code