1. Home
  2. Tag "modi government"

भाजपा सांसद वरुण गांधी का फिर मोदी सरकार पर हमला, पूछा – 60 लाख पद खाली, कहां गया बजट?

नई दिल्ली, 28 मई। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बेरोजगारी के मसले पर सवाल खड़े करते हुए केंद्र पर निशाना साधा है। वरुण गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, “जब बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर […]

मोदी सरकार ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सिर्फ धोखा दिया : कांग्रेस

नई दिल्ली, 26 मई। कांग्रेस ने कहा है कि आठ साल पहले लुभावने नारों के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार के सारे नारे खोखला साबित हुए हैं और बड़े-बड़े सपने दिखाकर उसने देश की जनता को सिर्फ धोखा ही दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन और संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह […]

मोदी सरकार ने “सब्सिडी के सियासी छल” को “ईमानदारी के बल” से खत्म किया : अब्बास नकवी

नई दिल्ली, 23 मई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज सब्सिडी के खात्मे के बावजूद हज यात्रियों पर आर्थिक बोझ ना पड़ना इस बात का प्रमाण है कि दशकों से हज सब्सिडी के बल पर सियासी छल चल रहा था। अब्बास नकवी ने सोमवार को यहां हज 2022 के लिए […]

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का केंद्र पर प्रहार – भारत की धीमी आर्थिक विकास दर मोदी सरकार की पहचान

उदयपुर, 14 मई। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है और पिछले आठ वर्षों में धीमी आर्थिक विकास दर केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान रही है। आर्थिक नीतियों को फिर से तय करने पर विचार […]

सोनिया गांधी का केंद्र पर प्रहार – अल्पसंख्यकों को शातिर तरीके से निशाना बना रही मोदी सरकार

उदयपुर, 13 मई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि वह अल्पसंख्यकों को शातिर तरीके से मोदी सरकार निशाना बना रही है। सोनिया ने शुक्रवार को यहां प्रांरभ पार्टी के तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह तीखी टिप्पणी की। […]

शरद पवार का केंद्र पर हमला – महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में मोदी सरकार पूरी तरह असफल

पुणे, 10 मई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि वह महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से निबटने में पूरी तरह असफल रही है जबकि कुछ लोगों द्वारा अयोध्या की यात्रा और पूजा-पाठ किए जाने के मुद्दे को प्रमुखता दी जा रही है। अयोध्या […]

कांग्रेस ने साधा निशाना – मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में दर्ज किए गए राजद्रोह के 300 से ज्यादा मामले

मुंबई, 6 मई। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में 2014 से 2019 के बीच राजद्रोह के 326 मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता सचिन सावंत ने शुक्रवार को इस आशय का एक आंकड़ा ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्र […]

कांग्रेस का आरोप – 2018 से 2022 के बीच मोदी सरकार में हुआ 4600 करोड़ का दाल घोटाला

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है मोदी सरकार के कार्यकाल दौरान चार हजार करोड़ रुपये से अधिक का दाल घोटाला हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से वर्ष 2018 से 2022 […]

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा – मोदी सरकार में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी सबसे कम

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ईंधन की कीमतों में वृद्धि सबसे कम रही है। पुरी ने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आजीविका के मुद्दे से संबंधित सहकारी संघवाद की सर्वोत्तम भावना की लगातार वकालत की है। हरदीप […]

संजय राउत का मोदी सरकार पर तंज – चुनाव को देखते हुए दिल्ली और मुंबई में कराए जा रहे दंगे

मुंबई, 19 अप्रैल। शिवसेना नेता संजय राउत ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि सत्ता पक्ष द्वारा जिस प्रकार दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में दंगों का माहौल बनाया जा रहा है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अब यह स्पष्ट है कि दिल्ली में ऐसा इसीलिए किया जा रहा है कि […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code