1. Home
  2. Tag "modi government"

वन स्टॉप सेंटर की स्थिति पर राहुल ने उठाए सवाल, कहा- ‘मोदी सरकार किसी की नहीं सुन रही’

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से हिंसा प्रभावित महिलाओं की मदद के उद्देश्य से बनाए गए ‘वन स्टॉप सेंटर’ (ओएससी) से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए रविवार को दावा किया कि “मोदी सरकार किसी की नहीं सुन रही है।” गांधी ने कहा कि सुरक्षा केवल एक योजना […]

सरकार में वरिष्ठ पदों पर बहुजनों की हिस्सेदारी नहीं : राहुल गांधी बोले- यह जानकर दुख हुआ, लेकिन…

नई दिल्ली, 30 मार्च। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि सरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजनों की हिस्सेदारी नहीं है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अपने ‘जनसंसद’ कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों के एक समूह से मुलाकात के बाद […]

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुप : राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 5 मार्च। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट […]

तनाव के बीच मस्कट से लौटे भारतीय नागरिकों ने ली राहत की सांस, दुबई और अबू धाबी से उड़ानें फिर से शुरू

नई दिल्ली, 3 मार्च। मध्य पूर्व में उपजे तनाव के बीच मस्कट (ओमान) से भारतीय नागरिक अपने वतन लौट आए। भारत लौटे नागरिकों ने मंगलवार को सुरक्षित घर पहुंचने पर राहत की सांस ली और क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात को संभालने में अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के […]

सोनिया गांधी बोलीं- ईरान के नेता की हत्या पर सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि कर्तव्यहीनता है

नई दिल्ली, 3 मार्च। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर केंद्र सरकार की चुप्पी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान न देना तटस्थता नहीं है, बल्कि […]

India-US deal: कांग्रेस का तंज- व्यापार समझौते में ‘हाउडी मोदी’ पर भारी पड़ा ‘नमस्ते ट्रंप’

नई दिल्ली, 7 फरवरी। कांग्रेस ने शनिवार दावा किया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर जारी संयुक्त बयान से स्पष्ट हो गया है कि गले मिलने वाली कूटनीति का भारत के लिए कुछ खास नतीजा नहीं निकला। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि “हाउडी मोदी” पर […]

मोदी सरकार की टैक्सी सर्विस आज से होगी शुरू, अमित शाह बोले- ‘भारत टैक्सी’ से ड्राइवरों को मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली,5 फरवरी। भारत के पहले सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का गुरुवार को शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चालक बहन-भाई ‘भारत टैक्सी’ से न सिर्फ अधिक मुनाफा कमा पाएंगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी होंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया […]

‘भ्रष्ट जनता पार्टी’?… राहुल गांधी ने भाजपा की डबल इंजन वाली सरकारों पर हमला बोला, जानें क्या कुछ कहा…

नई दिल्ली, 9 जनवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि उसके शासन में देशभर में लोग भ्रष्टाचार तथा अन्याय से पीड़ित हैं और विकास की बात करने वाली भाजपा की ‘डबल इंजन सरकार तबाही की रफ्तार’ का प्रतीक बन गयी है। […]

सरकार का बड़ा फैसला : दर्द और बुखार की हाई-डोज निमेसुलाइड दवाओं पर लगाई रोक

नई दिल्ली, 31 दिसंबर। सरकार ने दर्द और बुखार की दवाओं की उन सभी ओरल दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है, जिनमें निमेसुलाइड 100 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में होता है और जो तुरंत असर करने वाली (इमीडिएट-रिलीज) होती हैं। यह दवा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 […]

मोदी सरकार ने लोगों का ट्रेन से चलना किया मुश्किल, कांग्रेस बोली- इस्तीफा दें रेल मंत्री

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। कांग्रेस ने रेल किराये में वृद्धि को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों का ट्रेन से यात्रा करना मुश्किल बना दिया है। पार्टी प्रवक्ता अजय कुमार ने यह भी कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि ‘‘उनके रहते […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code