1. Home
  2. Tag "MAHARASHTRA"

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सरकारी निवास ‘वर्षा’ में मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार

मुंबई, 1 जून। महाराष्ट्र में पिछले वर्ष हुए बड़े सियासी उठापटक के बाद से ही राज्य की राजनीति लगातार चर्चा में रहती है। इस बीच गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बैठक ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींच लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का फैसला – अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर किया गया

मुंबई, 31 मई। महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अब अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार की शाम बताया कि राज्य सरकार ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर के नाम पर अहमदनगर जिले का नामकरण करने का निर्णय लिया है। भविष्य में यह जिला अहिल्यानगर के नाम […]

महाराष्ट्र : शिंदे कैबिनेट ने ‘नमो शेतकरी महासम्मान योजना’ को दी मंजूरी, एक करोड़ से अधिक किसानों को वार्षिक 6000 रुपये

मुंबई, 30 मई। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मंगलवार को किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया और केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर प्रदेश में ‘नमो शेतकारी महासम्मान योजना’ की शुरुआत की घोषणा की। इस नई वित्तीय योजना के तहत प्रदेश के एक करोड़ से अधिक किसानों को […]

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के दबाव में नासिक पुलिस ने मेरे खिलाफ दर्ज किया मामला- बोले संजय राउत

मुंबई, 15 मई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को आरोप लगाया कि नासिक पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा राज्य के गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस के दबाव के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। राउत ने ट्विटर पर एक पोस्ट में यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र […]

देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया रुख, बोले – सीएम शिंदे के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं

मुंबई, 11 मई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मौजूदा राज्य सरकार पूरी तरह संवैधानिक है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता। सुप्रीम कोर्ट ने महाविकास अघाड़ी के मंसूबों पर पानी फेर दिया देवेंद्र फडणवीस ने […]

महाराष्ट्र : राकांपा की समिति ने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने के शरद पवार के फैसले को किया खारिज

मुंबई, 5 मई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि राकांपा का नया अध्यक्ष चुनने के लिए गठित की गई एक समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर, पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ने के शरद पवार के फैसले को खारिज कर दिया है। पटेल ने समिति की बैठक […]

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ में पेरिमिली दलम के कमांडर बिट्लू मदावी समेत तीन नक्सली ढेर

गढ़चिरौली/नागपुर 1 मई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केदवाड़ा वन क्षेत्र में रविवार शाम यह मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के अनुसार उन्हें विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली कि नक्लियों के पेरीमीली और आहेरी […]

महाराष्ट्र में फिर सियासी हलचल तेज : अजीत पवार के नेतृत्व में NCP के 30 विधायक भाजपा के साथ जाने को तैयार?

मुंबई, 18 अप्रैल। महाराष्ट्र में आगामी दिनों एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। इस क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजीत पवार के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच यह बात सामने आ रही है कि अजीत पवार एक बार फिर से भाजपा-शिंदे के साथ सहयोगी बनने […]

महाराष्ट्र : पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में होर्डिंग गिरने से 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

पुणे, 17 अप्रैल। पुणे में पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावत किवले इलाके में सोमवार की शाम आई तेज आंधी व बारिश के बीच लोहे की होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। हादसे […]

महाराष्ट्र में पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत, 100 से अधिक बीमार

मुंबई, 17 अप्रैल। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण 11 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नवी मुंबई के खारघर में रविवार को आयोजित इस सम्मान समारोह […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code