1. Home
  2. Tag "madhya pradesh"

लोकसभा चुनाव 2024: मध्य प्रदेश में छह सीटों पर दो घंटे में औसतन 14 प्रतिशत मतदान

भोपाल, 26 अप्रैल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह संसदीय सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ होने के बाद शुरूआती दो घंटों के दौरान औसतन 13.82 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। शुरूआती दो घंटे […]

एमपी के खरगोन भीषण हादसा: कार-एसयूवी की टक्कर में दो लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

खरगोन, 22 अप्रैल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक कार और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में 65 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी […]

एमपी: राहुल गांधी की रैली रद्द होने पर विजयवर्गीय ने कसा तंज, कहा-जनता में रुझान न होने पर तबीयत खराब हो जाती है

इंदौर, 22 अप्रैल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के सतना की चुनावी रैली में शामिल नहीं होने पर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि मतदाताओं में कांग्रेस को लेकर कोई रुझान नहीं होने के कारण राहुल की तबीयत खराब होना स्वाभाविक है। राहुल के रैली में […]

बिहार: शिक्षक भर्ती परीक्षा ‘पेपर लीक’ मामले में मध्य प्रदेश के उज्जैन से पांच और लोग हुए गिरफ्तार

पटना, 21 अप्रैल। बिहार पुलिस ने पिछले महीने आयोजित की गई शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-3 के प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने के मामले में मध्य प्रदेश से एक महिला सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार राज्य आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा शनिवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, “सभी […]

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा – मध्य प्रदेश में भर्ती घोटाले में किसे बचाया जा रहा?

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्य प्रदेश के दमोह में हुई जनसभा से पहले शुक्रवार को पेपर लीक एवं कथित भर्ती घोटाले को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि ‘भर्ती घोटाले’ में किसे बचाया जा रहा है। […]

‘मोदी ने हमारी जिंदगी बदल दी’ – मुस्लिम महिलाओं ने इन 5 कारणों से भाजपा को वोट देने का संकल्प लिया

भोपाल, 16 अप्रैल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला हुआ है और बारिश के हालात हैं। लेकिन प्रदेश की सियासत का तापमान बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में होने वाले मतदान से पहले सभी राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के पास पहुंच रहे हैं। […]

मध्य प्रदेश : बैतूल लोकसभा सीट पर अब 7 मई को पड़ेंगे वोट, बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण तिथि आगे बढ़ी

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार की मृत्यु के बाद मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में प्रस्तवित मतदान बुधवार को ‘स्थगित’ करने की घोषणा की। आयोग ने इस सीट पर अब तीसरे चरण में सात मई को मतदान कराने […]

अडानी समूह मध्य प्रदेश में करेगा 75 हजार करोड़ का निवेश, महाकाल एक्सप्रेस-वे के साथ बिजली और सीमेंट कारोबार शामिल

उज्जैन, 1 मार्च। अडानी समूह ने मध्य प्रदेश में लगभग 75 हजार करोड़ रुपये के बड़े निवेश की घोषणा की है। ये निवेश उज्जैन से इंदौर होते हुए भोपाल तक महाकाल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से लगायत बिजली व सीमेंट कारोबार सहित अन्य क्षेत्रों में किए जाएंगे। इस निवेश से मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में […]

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल

डिंडोरी 29 फरवरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बड़झर घाट के पास हुई। उन्होंने बताया कि वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो […]

मध्य प्रदेश : हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मृतकों की संख्या 12 हुई, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

हरदा/भोपाल, 6 फरवरी। मध्य प्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को पूर्वाह्न एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लगने से मरने वालों की संख्या 12 तक जा पहुंची है और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पटाखा कारखाने और उसके आसपास कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस घटना पर […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code