1. Home
  2. Tag "Horrific Accident"

ग्वालियर में भीषण हादसा : स्कॉर्पियो चालक के कहर ने उजाड़ा परिवार, ऑटो सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ग्वालियर, 27 मार्च। ग्वालियर शहर के परशुराम चौराहे पर शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी दी जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। ऑटो में सवार परिवार शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। […]

आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा : ट्रक की टक्कर से बस में लगी आग, 14 यात्री जिंदा जले, सीएम नायडू ने दिए जांच के आदेश

अमरावती, 26 मार्च। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार को एक निजी ट्रैवल बस की टिपर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस भीषण दुर्घटना में 14 लोग जलकर मर गए और 15 अन्य घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना के कारणों की जांच कर […]

पंजाब के होशियारपुर में भीषण हादसा: बेकाबू बस बीच सड़क पर पलटी,7 यात्रियों की मौत, 32 घायल

होशियारपुर, 7 जुलाई। पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार 7 जुलाई भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हाजीपुर से दसूया की ओर जा रही एक मिनी बस सागरां गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस पर सवार सात यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। […]

UP के शाहजहांपुर में भीषण हादसा: कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

शाहजहांपुर, 19 दिसंबर। शाहजहांपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार […]

गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा: वैन और ट्रक की टक्कर में चार महिलाओं की मौत, 16 घायल

सुरेंद्रनगर, 26 नवंबर। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक पिकअप वैन और ट्रक की आपस में टक्कर हो जाने से चार महिलाओं की मौत हो गई तथा 16 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय थाने के पुलिस निरीक्षक आई. बी. वाल्वी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात […]

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक और डबल डेकर बस में जोरदार टक्कर 5 की मौत, कई घायल

अलीगढ़, 21 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ददर्नाक सड़क हादसा हो गया। बुधवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार डबल डेकर बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग […]

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर की टक्कर में पांच की मौत, 42 घायल

मुंबई, 16 जुलाई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस के ट्रैक्टर से टकरा जाने के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस में 54 ‘वारकरी’ (भगवान विट्ठल के भक्त) सवार […]

जम्मू-श्रीनगर भीषण हादसा: हाइवे पर 300 फुट गहरी खाई में गिरी SUV कार, 10 लोगों की मौत

रामबन जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया […]

झारखंड में नए साल के पहले दिन हुआ भीषण हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, दो युवक गंभीर

जमशेदपुर, 1 जनवरी। नए साल का जश्न मनाने जा रहे आदित्यपुर के युवकों की कार बिष्टुपुर सर्किट हाउस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में छह युवकों की मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे। घटना बिष्टुपुर के […]

उत्तराखंड में भीषण हादसा : बस की चपेट में आने से पांच श्रद्धालुओं की मौत, सात घायल

नैनीताल, 23 मार्च। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम से मां के दर्शन करके लौट रहे उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं की एक बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी टनकपुर […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code