डी गुकेश ने रचा इतिहास, गत विजेता डिंग लिरेन को हरा सबसे कम उम्र विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन बने
सिंगापुर, 12 दिसम्बर। भारत के 18 वर्षीय चुनौतीकर्ता गुकेश डोमाराजू ने गुरुवार को यहां विश्व शतरंज इतिहास में नए अध्याय का सृजन किया, जब उन्होंने FIDE विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की 14वीं व आखिरी बाजी में मैराथन संघर्ष के पश्चात गत चैम्पियन चीनी ग्रैंड मास्टर डिंग लिरेन को मात दे दी और 7.5-6.5 का स्कोर अर्जित […]
