1. Home
  2. Tag "Cricket"

लीड्स टेस्ट : बेन डकेट के पराक्रमी शतक से इंग्लैंड की शानदार जीत, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत पिछड़ा

लीड्स, 24 जून। बल्लेबाजों के वर्चस्व वाले हेडिंग्ली ग्राउंड पर पांचवें व अंतिम दिन अंग्रेज ओपनर बेन डकेट की बारी थी, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन और ढीली फील्डिंग का पूरा फायदा उठाते हुए पराक्रमी शतक (149 रन, 170 गेंद, 255 मिनट, एक छक्का, 21 चौके) ठोक दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि 371 […]

भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन, लंदन में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, 23 जून। भारत के पूर्व वामहस्त स्पिनर दिलीप दोशी का सोमवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह सूचना साझा की दी। बीसीसीआई के अनुसार, उनका निधन हृदय संबंधी समस्याओं के कारण लंदन में हुआ। The BCCI mourns the […]

लीड्स टेस्ट : राहुल बने शतकवीर, पंत ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 371 रनों का लक्ष्य

लीड्स, 23 जून। हेडिंग्ली ग्रांउड पर चार दिनों से जारी रनों की बारिश के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का प्रथम टेस्ट मैच परिणाम दे पाएगा अथवा नहीं, यह तो मंगलवार की शाम पता चलेगा। फिलहाल शुरुआती चार दिनों में इंग्लैंड के एक के मकाबले में टीम इंडिया की ओर से पांच शतकीय पारियां सामने आ चुकी […]

लीड्स टेस्ट : बुमराह एंड कम्पनी ने दिलाई संकीर्ण बढ़त, हैरी ब्रुक नर्वस नाइंटीज के शिकार, दूसरी पारी में भारत के 2 विकेट गिरे

लीड्स, 22 जून। शुरुआती दो दिनों में कुल चार शतक के दर्शन करने वाले हेडिंग्ली ग्राउंड पर रविवार को तीन अंकों की एक भी पारी नहीं दिखी। हालांकि नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए हैरी ब्रुक (99 रन, 112 गेंद, दो छक्के, 11 चौके) की अगुआई में अंग्रेज बल्लेबाजों ने दिनभर जुझारू प्रदर्शन किया। फिलहाल विदेशी […]

लीड्स टेस्ट : ओली पोप के नाबाद शतक से इंग्लैंड का ठोस जवाब, टीम इंडिया की पारी 471 रनों पर थमी

लीड्स, 21 जून। हेडिंग्ली ग्राउंड पर लगातार दूसरे दिन बल्लेबाजी पराक्रम के बीच अब तक चार शतक के दर्शन हो चुके हैं। इस क्रम में टीम इंडिया ने ओपनर यशस्वी जायसवाल (101), कप्तान शुभमन गिल (147) और उनके नायब ऋषभ पंत (134) के शतकीय प्रहारों से लीड्स टेस्ट की पहली पारी में जहां 471 रनों […]

लीड्स टेस्ट : ऋषभ पंत ने भी जड़ा शतक, गिल संग की द्विशतकीय भागीदारी, भारतीय पारी 471 रनों पर समाप्त

लीड्स, 21 जून। हेडिंग्ली ग्राउंड पर पहले दिन जहां ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़े थे वहीं दूसरे दिन उप कप्तान ऋषभ पंत (134 रन, 178 गेंद, 251 मिनट, छह छक्का, 12 चौके) के बल्ले से भी सैकड़ा निकला। इस क्रम में इंग्लैंड के खिलाफ प्रथम टेस्ट में टीम इंडिया की […]

लीड्स टेस्ट : यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लिश धरती पर भी पहले ही टेस्ट में शतक

लीड्स, 20 जून। टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने हेडिंग्ली ग्राउंड पर शुक्रवार को वह कारनामा कर दिखाया, जो क्रिकेट इतिहास में अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन उन्होंने इतिहास रचते हुए विव रिचर्ड्स, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, […]

प्रथम टेस्ट : यशस्वी व कप्तान गिल ने ठोके शतकीय प्रहार, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार शुरुआत

लीड्स, 20 जून। नए टेस्ट बल्लेबाजों की पीढ़ी के दो चेहरों यानी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (101 रन, 159 गेंद, एक छक्का, 16 चौके) और पहली बार कप्तानी संभालने वाले शुभमन गिल (नाबाद 127 रन, 175 गेंद, एक छक्का, 16 चौके) ने शुक्रवार को यहां हेडिंग्ली ग्राउंड पर पहले ही दिन इंग्लैंड पर दबदबा बनाने […]

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण, विजेता कप्तान को दिया जाएगा पटौदी पदक

लीड्स, 19 जून। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर और पूर्व अंग्रेज पेसर जेम्स एंडरसन ने भारत व इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से यहां शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले  एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का औपचारिक रूप से अनावरण किया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मिलकर […]

दक्षिण अफ्रीका ने 27 वर्षों बाद जीती आईसीसी ट्रॉफी, गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में चौथे दिन परास्त

लंदन, 14 जून। दक्षिण अफ्रीका ने खुद पर लगे ‘चोकर्स’ का ठप्पा अंततः हटाया और 27 वर्षों का लंबा इंतजार खत्म करते हुए शनिवार को यहां विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के रूप में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीत ली। ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड पर डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन लंच के पहले ही प्रोटियाज ने जीत के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code