1. Home
  2. Tag "Cricket"

ओवल टेस्ट : दूसरे दिन 15 विकेटों का पतन, सिराज व प्रसिद्ध के बाद यशस्वी ने बढ़ाया भारत का मनोबल

लंदन, 1 अगस्त। द ओवल की हरियाली पिच पर लगातार दूसरे दिन पेसरों का जलवा दिखा। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को कुल 15 विकेटों का पतन हुआ। खैर, गेंद व बल्ले के बीच रोमांचक कश्मकश के बाद पांचवें व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स उखाड़े गए तो शुभमन […]

क्रिकेटर रिंकू सिंह मतदाता जागरूकता अभियान से हटाए गए, सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद EC का फैसला

लखनऊ, 1 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (SVEEP) अभियान के तहत लगाए गए पोस्टरों और बैनरों में नजर नहीं आएंगे। इसकी वजह यह है कि ECI ने उन्हें मतदाता जागरूकता SVEEP अभियानों से हटा दिया है। चुनाव आयोग ने यह फैसला अलीगढ़ के […]

ओवल टेस्ट : पहले दिन बारिश की बाधाओं के बीच करुण नायर ने भारत की लड़खड़ाई पारी को सहारा दिया

लंदन, 31 जुलाई। पहले चार टेस्ट मैचों में कमोबेश सपाट विकेटों पर बल्लेबाजों का वर्चस्व दिखने के बाद यहां द ओवल ग्राउंड की जीवंत पिच पर गुरुवार से प्रारंभ पांचवें व अंतिम टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय पारी लड़खड़ती प्रतीत हुई, जब बारिश की बाधाओं के बीच गस एटकिंसन (2-31) और जोश टंग (2-47) […]

चोटिल अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ अंतिम टेस्ट से बाहर, मेजबानों ने किए 4 बदलाव

लंदन, 30 जुलाई। द ओवल ग्राउंड पर गुरुवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें व अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड अपने कप्तान बेन स्टोक्स के बगैर उतरेगा, जो कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। स्टोक्स की जगह ओली पोप टेस्ट मैचों में पांचवीं बार इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। इसी […]

मैनचेस्टर टेस्ट : शुभमन गिल ने डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर की बराबरी की, बतौर कप्तान एक सीरीज में ठोके 4 शतक

मैनचेस्टर, 27 जुलाई। कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में जरूरत के वक्त दृढ़प्रतिज्ञ बल्लेबाजी प्रदर्शन से भारत ने जहां ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए चतुर्थ टेस्ट को ड्रॉ पर छुड़ाने में सफलता पाई वहीं मुकाबले के पांचवें व अंतिम दिन कई रिकॉर्ड टूटे तो कई उपलब्धियां भी हासिल हुईं। […]

शुभमन, सुंदर व जडेजा ने शतकीय प्रहारों से इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेरा, टीम इंडिया मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल

मैनचेस्टर, 27 जुलाई। प्रथम पारी में 311 रनों की भारी-भरकम लीड खाने के बाद चौथे दिन लंच से ठीक पहले जब टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में बिना खाता खोले दो विकेट गंवा दिए तो भारतीय क्रिकेट के धुर प्रशंसकों ने शायद ही सोचा होगा कि उनकी टीम शेष पांच सत्रों में लगभग 150 […]

मैनचेस्टर टेस्ट : राहुल-गिल ने अटूट शतकीय भागीदारी से भारत को संघर्ष में लौटाया, कप्तान स्टोक्स के शतक से इंग्लैंड अजेय

मैनचेस्टर, 26 जुलाई। जो रूट के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने भी दो वर्षों के अंतराल बाद बड़े शतकीय प्रहार (141 रन, 198 गेंद, 329 मिनट, तीन छक्के, 11 चौके) से इंग्लैंड को ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर जहां किसी टेस्ट टीम का सर्वोच्च स्कोर (669 रन) प्रदान करने के साथ उसे अजेय स्थिति में ला […]

एशिया कप क्रिकेट की तिथियां घोषित : यूएई में 9 से 28 सितम्बर तक होंगे मुकाबले

नई दिल्ली, 26 जुलाई। लंबे समय से विवादों और बहसों में उलझी रही एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता अब नौ से 28 सितम्बर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहरों में खेली जाएगी। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) […]

मैनचेस्टर टेस्ट : जो रूट के जबर्दस्त शतकीय प्रहार से इंग्लैंड काफी मजबूत, भारत के खिलाफ बढ़त 186 रनों तक पहुंची

मैनचेस्टर, 25 जुलाई। शतकवीर जो रूट (150 रन, 248 गेंद, 349 मिनट, 14 चौके) की अगुआई में बल्लेबाजों के जानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति पर काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। आखिरी सेशन में तीन विकेट गिराकर गेंदबाजों ने कुछ हद तक भारत की […]

मैनचेस्टर टेस्ट : क्रॉली-डकेट की तूफानी शतकीय भागीदारी से इंग्लैंड ने भारत को दिया करारा जवाब

मैनचेस्टर, 24 जुलाई। ओल्ड ट्रैफर्ड के जिस विकेट पर भारतीय बल्लेबाजों ने पूरे साढ़े चार सत्रों में 358 रनों का स्कोर खड़ा किया, वहीं अंग्रेजों ने मौजूदा सीरीज में आकस्मिक रूप से बैजबॉल क्रिकेट के दर्शन करा दिए और डेढ़ सत्रों में ही सवा दो सौ रन ठोक दिए। इस क्रम में चतुर्थ टेस्ट के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code