1. Home
  2. Tag "Cricket"

ICC महिला एक दिनी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, रेणुका की वापसी, शेफली को नहीं मिला मौका

मुंबई, 19 अगस्त। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले माह 30 सितम्बर से प्रस्तावित आईसीसी महिला एक दिनी विश्व कप 2025 के लिए मंगलवार को भारतीय महिला टीम का घोषणा कर दी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और स्मृति मंधाना की उप कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। फिटनेस […]

एशिया कप : सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया घोषित, शुभमन गिल की एक वर्ष बाद T20 टीम में वापसी

मुंबई, 19 अगस्त। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम की आज घोषणा कर दी गई। वहीं टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की एक वर्ष बाद क्रिकेट के सबसे छोटे संस्करण के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है और उन्हें अक्षर पटेल की जगह उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय […]

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान बॉब सिम्पसन का निधन, भारतीय टीम को भी दी थी कोचिंग

सिडनी, 16 अगस्त। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ख्यातिनाम हस्ती, पूर्व कप्तान व पहले पूर्णकालिक कोच बॉब सिम्सन का आज सिडनी में निधन हो गया। 89 वर्षीय सिम्पसन का योगदान बतौर खिलाड़ी, कप्तान और कोच तीनों भूमिकाओं में शानदार रहा। सिम्पसन की गिनती उन क्रिकेटर्स में होती थी, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मुश्किल दौर से बाहर निकालकर […]

चौथी बार ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ बने शुभमन ने कहा – ‘एजबेस्टन में दोहरे शतक की उपलब्धि जिंदगीभर संजोकर रखूंगा’

दुबई, 12 अगस्त। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 754 रन बनाने वाले टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को ऐतिहासिक ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीता है। दरअसल, चार बार यह अवॉर्ड जीतने वाले वह पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने […]

यूपी टी20 लीग-3 : काशी रूद्राज की टीम पूरी तरह तैयार, खिलाड़ियों ने बाबा भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

वाराणसी, 7 अगस्त। करन शर्मा की अगुआई वाली काशी रूद्राज की टीम लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 17 अगस्त से छह सितम्बर तक प्रस्तावित यूपी टी20 लीग के तीसरे सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है। इस क्रम में पहले सत्र की विजेता टीम ने गुरुवार को […]

ICC टेस्ट रैंकिंग : मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा ने हासिल की करिअर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

दुबई, 6 अगस्त। द ओवल ग्राउंड पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें व अंतिम टेस्ट में बीते सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अविष्मरणीय जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाजद्वय मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबर्दस्त छलांग लगाई है और करिअर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। […]

ओवल टेस्ट में रोमांचक जीत से प्रफुल्लित शुभमन गिल बोले – ‘हर कप्तान का सपना सिराज जैसा गेंदबाज’

लंदन, 4 अगस्त। ओवल टेस्ट में पांचवें व अंतिम दिन सोमवार को दिल की धड़कनों को बढ़ा देने वाली छह रनों की रोमांचक जीत और इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटने से प्रफुल्लित भारतीय कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि मोहम्मद सिराज जैसी क्षमता […]

सिराज-कृष्णा ने भारत को दिलाई 6 रनों की रोमांचक जीत, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी

लंदन, 4 अगस्त। रोमांचक कश्मकश के बीच रविवार की शाम अचानक दखलंदाजी से मौसम ने भले ही पांचवें व अंतिम टेस्ट का फैसला अंतिम दिन पर धकेल दिया था, लेकिन सोमवार को उम्मीदों के अनुरूप पहले ही घंटे के भीतर मुकाबले का निबटारा हो गया। इस दौरान मो. सिराज (5-104) व प्रसिद्ध कृष्णा (4-126) की […]

ओवल टेस्ट : खराब मौसम से फैसला अंतिम दिन खिसका, इंग्लैंड जीत से सिर्फ 35 रन दूर, भारत को चाहिए 4 विकेट

लंदन, 3 अगस्त। द ओवल ग्राउंड पर रविवार को दिनभर बल्ले और गेंद के बीच रोमांचक उठापटक के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां व अंतिम टेस्ट उम्मीदों के अनुरूप चौथे दिन ही फैसला देने को बेताब हो चला था। लेकिन अंतिम घंटे में मौसम ने बेरुखी दिखाई और दोनों खेमों (इंग्लैंड व भारत) की धड़कनें […]

ओवल टेस्ट का रोमांचक अंत तय, यशस्वी के शतक से भारत 374 रनों का लक्ष्य रखने में सफल, इंग्लैंड ने गंवाया एक विकेट

लंदन, 2 अगस्त। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के शुरुआती चार मैचों में रनों की बरसात होने के बाद द ओवल ग्राउंड पर गेंद व बल्ले के बीच वाकई दिलचस्प संघर्ष देखने को मिला है। इस क्रम में जीवंत विकेट पर पांचवें व अंतिम टेस्ट के पहले दो दिनों तक पेसरों का जलवा रहा, जब कुल 21 विकेट […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code