1. Home
  2. Tag "Cricket"

WTC अंक तालिका : लार्ड्स में जीत के बावजूद तीसरे स्थान पर फिसला इंग्लैंड, 2 अंक कटे और मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना भी लगा

दुबई, 16 जुलाई। बेन स्टोक्स की अगुआई में इंग्लैंड टीम ने लार्ड्स में जरूरत के वक्त बेशक, जीवटभरा प्रदर्शन किया और रोमांचक कश्मकश में भारत को 22 रनों के संकीर्ण अंतर से हराने के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त हासिल कर ली। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर […]

लार्ड्स टेस्ट : रवींद्र जडेजा का प्रयास निरर्थक, 22 रनों की नजदीकी हार से सीरीज में फिर पिछड़ी टीम इंडिया

लंदन, 14 जुलाई। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल यूं ही नहीं कहा जाता। सोमवार को यहां ऐतिहासिक लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला, जब सीरीज की शुरुआती पांच पारियों में 350 से ज्यादा का स्कोर करने वाली टीम इंडिया 193 रनों का कमजोर लक्ष्य नहीं पा सकी और तृतीय टेस्ट के […]

लार्ड्स टेस्ट का रोमांचक अंत तय : चौथे दिन 14 विकेटों का पतन, 193 रनों के लक्ष्य के सामने भारत ने गंवाए 4 विकेट

लंदन, 13 जुलाई। शुरुआती तीन दिनों तक गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की टक्कर के बाद लार्ड्स में रविवार को गेंदबाजों का वर्चस्व दिखा। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिनभर में कुल 14 विकेटों का पतन हुआ। इस दौरान नाटकीय उलटफेरों, सटीक गेंदबाजी और रोमांचक बल्लेबाजी के दर्शन हुए। इसके […]

लार्ड्स टेस्ट : राहुल के शतक और पंत व जडेजा के पचासों से भारत भी इंग्लैंड के बराबर 387 रनों तक जाकर थमा

लंदन,12 जुलाई। लार्ड्स ग्राउंड पर लगातार तीसरे दिन गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि केएल राहुल के ऐतिहासिक शतकीय प्रहार (100 रन, 177 गेंद, 13 चौके) और ऋषभ पंत (74 रन, 112 गेंद, दो छक्के, आठ चौके) व रवींद्र जडेजा (72 […]

लार्ड्स टेस्ट : बुमराह के पंजे से इंग्लैंड 387 पर सीमित, राहुल ने भारतीय पारी को संभाला

लंदन, 11 जुलाई। ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेले जा रहे तृतीय क्रिकेट टेस्ट में लगातार दूसरे दिन गेंद व बल्ले के बीच दिलचस्प संघर्ष देखने को मिला। इस क्रम में जो रूट की शतकीय पारी (104 रन, 199 गेंद, 331 मिनट, 10 चौके) के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ (51 रन, 56 गेंद, 106 मिनट, […]

लार्ड्स टेस्ट : जो रूट व कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को संभाला, भारत ने बैजबाल क्रिकेट पर लगाया अंकुश

लंदन, 10 जुलाई। टेस्ट करिअर के 37वें और ऐतिहासिक लार्ड्स ग्राउंड पर आठवें शतक से एक रन के फासले पर खड़े जो रूट (नाबाद 99 रन, 199 गेंद, नौ चौके) ने दो उपयोगी साझेदारियों की मदद से इंग्लैंड को संभाला, जिसने गुरुवार से यहां प्रांरभ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के पहले दिन 83 ओवरों […]

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान धोनी के जन्मदिन पर JSCA का विशेष आयोजन, खिलाड़ियों ने साझा किए यादगार पल

रांची, 8 जुलाई। भारतीय क्रिकेट के सफलतम और प्रेरणादायी कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी (MSD) का जन्मदिन सोमवार को पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने मंगलवार को यहां एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इस क्रिकेट आइकन को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ […]

बर्मिंघम टेस्ट : आकाश दीप ने अंग्रेज बल्लेबाजों को दबोचा, टीम इंडिया ने 336 रनों की ऐतिहासिक जीत से बराबर की सीरीज

बर्मिंघम, 6 जुलाई। लीड्स के विपरीत बर्मिंघम में भारतीय गेंदबाज उम्मींदों पर सौ फीसदी खरे उतरे और बिहार के दमदार पेसर आकाश दीप (6-99) ने अपने साथी गेंदबाजों के साथ मिलकर 608 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा कर रहे अंग्रेज बल्लेबाजों को पांचवें व अंतिम दिन विलंबित चाय के पहले ही 271 रनों पर […]

वैभव सूर्यवंशी युवा वनडे में तीव्रतम शतकवीर बने, भारत ने इंग्लैंड ने जीती अंडर-19 एक दिनी सीरीज

वूस्टर, 5 जुलाई। बीती इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण के साथ ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी प्रतिभा से क्रिकेट पंडितों को सम्मोहित करने वाले भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे में भी पराक्रम जारी रखा है। इस क्रम में बिहार के इस 14 वर्षीय किशोरवय बल्लेबाज ने शनिवार को यहां युवा एक […]

बर्मिंघम टेस्ट : कप्तान शुभमन गिल का दूसरी पारी में भी शतक, असंभव लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की शुरुआत बिगड़ी

बर्मिंघम, 5 जुलाई। कप्तानी संभालते ही रंगत पा चुके शुभमन गिल ने अपना बल्लेबाजी पराक्रम जारी रखा और दूसरी पारी में भी ताबड़तोड़ शतकीय प्रहार (161 रन, 162 गेंद, 243 गेंद, आठ छक्के, 13 चौके) से जहां 54 वर्षों बाद भारतीय क्रिकेट में इतिहास दोहराया वहीं उनकी टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code