1. Home
  2. Tag "action"

मध्य प्रदेश: धन शोधन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, भोपाल, इंदौर समते 11 स्थानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वित्त वर्ष 2015-16 और 2017-18 के बीच शराब कारोबार में कथित तौर पर करीब 50 करोड़ रुपये की अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत सोमवार को मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोपाल, इंदौर और […]

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों पर कार्रवाई, एक का घर चला बुलडोजर, दूसरे के मकान को बम से उड़ाया

श्रीनगर, 25 अप्रैल। दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर ध्वस्त कर दिए गए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए घातक हमले में उनका हाथ था। आधिकारिक सूत्रों और स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्राल पुलवामा के मोनाघामा इलाके […]

झारखंड में 21 जगहों पर ED ने की छापेमारी, आयुष्मान योजना में घोटाले को लेकर की गई कार्रवाई

रांची, 4 अप्रैल। झारखंड में ईडी की टीम शुक्रवार की सुबह से राजधानी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह छापेमारी आयुष्मान भारत योजना में हुई गड़बड़ी मामले में की गयी है। ईडी की टीम सुबह से ही रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातू, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी में छापेमारी कर […]

राजस्थान: ACB की बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

जयपुर,11 मार्च। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) ने जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में पदस्थापित पद अधीक्षण अभियन्ता-12 अविनाश शर्मा एवं अन्य के ठिकानों पर कार्रवाई की है। जांच में करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। ACB की दर्जनभर टीमों ने जयपुर के कई प्रमुख इलाकों में छानबीन जारी रखी है। […]

महाकुंभ 2025: अफवाह फैलाने वाले 137 सोशल मीडिया अकाउंट पर यूपी पुलिस की कार्रवाई

प्रयागराज, 22 फरवरी। यूपी के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यहां राज्य सरकार और मेला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की गई है। लेकिन, कुछ लोग सोशल मीडिया पर चंद व्यूज पाने के लिए अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ यूपी […]

अल्मोड़ा बस हादसा: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा एक्शन, पौड़ी और अल्मोड़ा के ARTO प्रवर्तन को किया सस्पेंड

अल्मोड़ा, 4 नवंबर। अल्मोड़ा बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। बता दें कि आज सुबह गढ़वाल मोटर आनर्स की […]

UP DGP बोले- पुलिस किसी की जाति देखकर कार्रवाई नहीं करती

लखनऊ, 9 सितंबर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में लूट के एक मामले के आरोपी मंगेश यादव की पुलिस से मुठभेड़ में मौत पर विपक्ष के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने इससे इनकार करते हुए सोमवार को कहा कि पुलिस किसी की जाति देखकर कार्रवाई नहीं करती। समाजवादी पार्टी […]

यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 26 डॉक्टरों को किया बर्खास्त, जाने वजह

लखनऊ, 3 सितम्बर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चिकित्सकों पर बड़ी कार्रवाई की है। यूपी के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए योगी सरकार ने 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश जारी किए हैं। डॉक्टरों पर ये बड़ी कार्रवाई कर्तव्यों के प्रति लापरवाही व ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर रहने के कारण की […]

राहुल गांधी की चिट्ठी के बाद एक्शन में योगी सरकार, अर्जुन पासी हत्याकांड में थाना प्रभारी सस्पेंड

लखनऊ, 31 अगस्त। उत्तर प्रदेश स्थित रायबरेली में अर्जुन पासी हत्याकांड में सांसद राहुल गांधी द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखने के बाद सरकार एक्शन में है। यहां थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज को सस्पेंड कर दिया गया है। SP अभिषेक अग्रवाल ने जितेंद्र मोहन को निलंबित किया। शिवकांत पांडेय को नसीराबाद थाने की कमान सौंपी […]

दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद एक्शन में यूपी सरकार, अवैध तरीके से बने बेसमेंट के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ, 30 जुलाई। दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुई घटना के बाद अवैध तरीके से बने बेसमेंट के खिलाफ यूपी सरकार ने एक्शन लेने का फैसला किया है। योगी सरकार ने सख्त निर्देश जारी कर स्वीकृत बेसमेंट में दूसरे प्रयोजन के लिए प्रयोग या बिना स्वीकृत के बने बेसमेंट पर कार्यवाही करने […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code