hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डलेना को नियुक्ति के  कुछ घंटों बाद ही देना पड़ा इस्‍तीफा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डलेना को नियुक्ति के  कुछ घंटों बाद ही देना पड़ा इस्‍तीफा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डलेना को नियुक्ति के  कुछ घंटों बाद ही देना पड़ा इस्‍तीफा

Vinayak Barot
Last updated: November 25, 2021 2:13 pm
Vinayak Barot
Published: November 25, 2021
Share
SHARE

कोपेनहेगन, 25 नवंबर। स्‍वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डलेना एंडरसन को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्ति के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव पर हार के बाद इस्‍तीफा देना पड़ा। इसी क्रम में उनकी गठबंधन साझीदार द ग्रीन पार्टी भी दो दलों के अल्‍पमत सरकार से अलग हो गई है।

बजट प्रस्ताव में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

स्वीडिश सरकार को अपने बजट प्रस्‍ताव पर विपक्ष के 154 के मुकाबले 143 मतों से हार का सामना करना पडा। इसका नतीजा यह हुआ कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता मैग्डलेना एंडरसन ने पदभार संभालने के मात्र सात घंटे बाद ही इस्‍तीफा देने का निर्णय किया। मैग्डलेना का त्‍यागपत्र स्‍वीकार करने के बाद स्‍वीडन की संसद के अध्‍यक्ष ने कहा कि वह देश के आठ दलों के नेताओं से स्थिति पर विचार-विमर्श करेंगे और अगले निर्णय की घोषणा करेंगे।

Update: Magdalena Andersson resigned after less than 12 hours as Sweden's first female prime minister after the Green Party quit their two-party coalition, stoking political uncertainty. Read more here: https://t.co/7KpWsBGrn7 pic.twitter.com/SVmRdWdj3F

— Reuters Asia (@ReutersAsia) November 25, 2021

गौरतलब है कि स्वीडन की संसद ने बुधवार को ही एंडरसन के रूप में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का चुनाव किया था। स्वीडन के संविधान के अनुसार यदि 175 सांसद किसी उम्मीदवार के खिलाफ नहीं हैं तो उसे प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है। 349 सदस्यीय संसद में 117 सदस्यों ने एंडरसन के पक्ष में और 174 ने विरोध में मतदान किया था।

स्टीफन लोफवेन की जगह एंडरसन को बनाया गया था पीएम

मैग्डलेना को स्टीफन लोफवेन की जगह प्रधानमंत्री बनाया गया था। दरअसल लोफवेन ने इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जोफवेन फिलहाल कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एंडरसन इससे पहले वित्त मंत्री थीं।

वैधता को लेकर उठाए गए सवाल से हुईं नाराज

इस्तीफे के बाद मैग्डलेना ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री बनना उनके लिए सम्मान की बात है। लेकिन वह ऐसी सरकार का नेतृत्व भी नहीं करना चाहतीं, जहां उसकी वैधता को लेकर सवाल उठाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए अगर उसका एक दल सरकार से अलग होता है। इस तथ्य के बावजूद कि संसद की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है और इसे फिर से आजमाने की जरूरत है।

You Might Also Like

‘सुनो केजरीवाल, सुनो योगी’ : प्रधानमंत्री की स्पीच के बाद योगी और केजरीवाल के बीच ट्विटर पर वार
नेपाल के नाइटक्लब में ‘पार्टी’ करते दिखे राहुल गांधी, भाजपा ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी ने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला
यह बाबासाहब को मानने वाले और ‘बाबा’ को मानने वालों के बीच की लड़ाई है, बोले अखिलेश यादव
पंजाब के राज्यपाल की सीएम भगवंत मान को चेतावनी – ‘मेरे पत्रों का जवाब दें अन्यथा राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दूंगा’
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?