1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. Vivekananda Jayanti 2025: स्वामी विवेकानंद की जयंती आज, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और सीएम योगी ने किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि
Vivekananda Jayanti 2025: स्वामी विवेकानंद की जयंती आज, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और सीएम योगी ने किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Vivekananda Jayanti 2025: स्वामी विवेकानंद की जयंती आज, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और सीएम योगी ने किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

0
Social Share

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा है कि स्वामी जी ने भारत के लोगों में एक नया आत्मविश्वास का संचार किया और पश्चिम को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक सशक्त संदेश दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। स्वामी जी ने भारत के महान आध्यात्मिक संदेश को पश्चिमी दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने भारत के लोगों में एक नये आत्मविश्वास का संचार किया। स्वामीजी ने युवाओं को अपनी क्षमता उजागर करने, राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उनकी विरासत दुनिया भर के अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रहती है।”

प्रधानमंत्री ने अर्पित की स्वामी विवेकानन्द को भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की और कहा कि वह युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा, युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “ स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा, वह युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं। हम एक मजबूत और विकसित भारत के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

सीएम योगी ने राष्ट्रीय युवा दिवस’’ की दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया और सभी लोगों को ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ की शुभकामनाएं दी। योगी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व को यह दिखाया कि हिंदू धर्म मानवता का सच्चा मार्गदर्शक है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गर्व से कहो, हम हिंदू हैं। सनातन संस्कृति को वैश्विक पटल पर पुनर्स्थापित करने वाले महान युवा संन्यासी, युग प्रवर्तक चिंतक, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की सभी को हार्दिक बधाई।’’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘‘उन्होंने (स्वामी विवेकानंद) विश्व को यह दिखाया कि हिंदू धर्म मानवता का सच्चा मार्गदर्शक है। आइए, ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्पित हों।’’ प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा माना जाता है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code