1. Home
  2. हिन्दी
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने कहा – उनका निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने कहा – उनका निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने कहा – उनका निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था

0
Social Share

मुंबई, 14 जुलाई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो वर्ष हो  गए हैं। सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैंस और पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में सुशांत के केस को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और एक्ट्रेस के भाई शोविक समेत 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई है। उन पर साल 2020 में कंट्राबेंड की खरीद का आरोप लगाया गया है, जिससे दिवंगत अभिनेता को ड्रग एडिक्शन हुआ। ऐसा भी बताया गया है कि इसकी पेमेंट एक्टर के अकाउंट से ही हुई थी।

‘यकीन नहीं हो रहा कि सुशांत आत्महत्या कर सकता है’

अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने इस मामले पर बात की है। प्रियंका ने पहली बार सुशांत केस में अपनी बात कही है। प्रियंका का मानना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका भाई आत्महत्या कर सकता है। प्रियंका का यह भी कहना है कि सुशांत का निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

एक्टर की मौत साजिश का हिस्सा

प्रियंका का कहना है कि सुशांत की मौत का कई लोगों ने अपने एजेंडा के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि वह अब सिर्फ सच जानना चाहती है। प्रियंका ने कहा कि सुशांत की मौत एक साजिश का हिस्सा थी क्योंकि कई लोग उनके टैलेंट से परेशान थे। सुशांत की मौत के बाद लोगों को समझ आया कि कॉमन मैन को फिल्म इंडस्ट्री में कितना नापसंद किया जाता है। इस दौरान प्रियंका काफी इमोशनल हो जाती हैं।

प्रियंका सिंह का आगे कहना था कि वह अब इस मामले की गहराई तक जाएंगी। वह सुशांत को न्याय दिलाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगी, वो भी अपनी आखिरी सांस तक। बता दें कि सुशांत अंतिम फिल्म दिल बेचारा में नजर आए थे, जो 2020 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुशांत के निधन के बाद रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code