hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में पहले दिन का सर्वे खत्म, दूसरे दिन भी होगी वीडियोग्राफी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में पहले दिन का सर्वे खत्म, दूसरे दिन भी होगी वीडियोग्राफी
राष्ट्रीयहिन्दी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में पहले दिन का सर्वे खत्म, दूसरे दिन भी होगी वीडियोग्राफी

Vinayak Barot
Last updated: May 6, 2022 11:54 pm
Vinayak Barot
Published: May 6, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 6 मई। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में मामूली नारेबाजी के बीच पहले दिन वीडियोग्राफी और सर्वे का काम खत्म हो गया है। कोर्ट के आदेश पर सर्वे का काम दूसरे दिन शनिवार को भी होगा।

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी कोर्ट जाने की तैयारी में

पहले दिन सर्वे के बाद परिसर से बाहर आए अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता अभय नाथ यादव ने एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शनिवार को कोर्ट जाने की बात कही है।

सर्वे टीम कमिश्नर एडवोकेट के साथ वादी पक्ष के 18 लोग और प्रतिवादी अपराह्न करीब चार बजे पहुंचे तो कुछ युवा ‘अल्लाह हू अकबर’ तो कुछ अन्य ‘हर हर महादेव’ का उद्घोष करने लगे। थोड़ी देर के लिए गेट नंबर चार (छत्ता द्वार) पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था, लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़ कर शांत कराया।

कमिश्नर एडवोकेट की वादी और प्रतिवादी पक्ष से सहयोग की अपील

कमिश्नर एडवोकेट अजय कुमार मिश्र ने बताया कि ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के लिए वादी और प्रतिवादी पक्ष के साथ ही पुलिस-प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। प्रतिवादियों में सरकार उत्तर प्रदेश जरिए मुख्य सचिव सिविल, जिलाधिकारी वाराणसी, पुलिस कमिश्नर वाराणसी, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी मैनेजमेंट के मुख्य प्रबंधक और बाबा काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के सचिव शामिल हैं। वादी और प्रतिवादी पक्ष से कहा गया है कि वह सर्वे में सहयोग करें ताकि अदालत के आदेश का सही तरीके से अनुपालन कर नियत तिथि को रिपोर्ट पेश की जा सके।

अराजकतत्वों से सख्ती से निबटेगी पुलिस

उधर, वाराणसी कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने बताया कि अदालत के आदेश पर होने वाले सर्वे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांति और कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अराजक तत्वों पर काररवाई करते हुए पुलिस उनसे सख्ती से निबटेगी।

10 मई को अदालत में पेश होगी रिपोर्ट

उल्लेखनीय है कि वाराणसी कोर्ट के आदेश पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम हो रहा है। वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी और सर्वे से संबंधित साक्ष्य को सुरक्षित स्थान पर पुलिस कमिश्नर रखवाएंगे।

सर्वे से संबंधित रिपोर्ट 10 मई को अदालत में पेश की जाएगी। वहीं, इस सर्वे को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट और वाराणसी ग्रामीण के सभी थानों की फोर्स के साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

You Might Also Like

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार – मणिपुर की महिलाओं के दर्द के जवाब में बंगाल से कश्मीर तक की गिना दीं कहानियां
वायुसेना ने मिग-21 लड़ाकू विमान को दी विदाई, बोले रक्षा मंत्री- स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा इसका इतिहास
भारत सरकार की ट्विटर को चेतावनी – अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ लेकर कानून से नहीं बच सकते
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पक्की, अमेरिका ने घटाया टैरिफ, अब 25 की जगह सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ लगेगा
महिला एशिया कप हॉकी – गत चैम्पियन जापान से बराबरी के बावजूद भारत फाइनल में, चीन से होगी खिताबी टक्कर
TAGGED:Commissioner AdvocateGyanvapi Complex SurveyGyanvapi MasjidShrikashi Vishwanath DhamVideography
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?