hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद का खाता खुला, पंजाब किंग्स 8 विकेट से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद का खाता खुला, पंजाब किंग्स 8 विकेट से परास्त
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद का खाता खुला, पंजाब किंग्स 8 विकेट से परास्त

Vinayak Barot
Last updated: April 10, 2023 2:23 am
Vinayak Barot
Published: April 10, 2023
Share
SHARE

हैदराबाद, 9 अप्रैल। मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को यहां खेले गए डबल हेडर के दूसरे मैच में 17 गेंदों के शेष रहते पंजाब किंग्स को आठ विकेट से शिकस्त दी और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार दो पराजयों के बाद अपना खाता खोल लिया। वहीं पंजाब किंग्स को तीन मैचों में पहली पराजय का सामना करना पड़ा।

𝗪𝗛𝗔𝗧 𝗔 𝗪𝗜𝗡!👌 👌

1⃣st victory of the #TATAIPL 2023 for @SunRisers as they beat #PBKS by 8⃣ wickets in Hyderabad 👏 👏

Scorecard 👉 https://t.co/Di3djWhVcZ #TATAIPL | #SRHvPBKS pic.twitter.com/DoAFIkaMgb

— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2023

शिखर के नाबाद 99 रनों के बावजूद पंजाब किंग्स 143 रनों तक ही पहुंच सका

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य पंजाब किंग्स ने कप्तान शिखर धवन की विस्फोटक पारी (नाबाद 99 रन, 66 गेंद, पांच छक्के, 12 चौके) के बावजूद नौ विकेट पर 143 रनों तक ही पहुंच सकी क्योंकि उन्हें सामने से कोई सहयोग नहीं मिला। जवाब में सनराइजर्स ने 17.1 ओवरों में दो विकेट पर ही 145 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।

Despite being on the losing side @PunjabKingsIPL captain @SDhawan25 was the Player of the Match for his memorable knock of 99* 👍 👍@SunRisers record their first win of the season 👌

Scorecard 👉 https://t.co/Di3djWhVcZ #TATAIPL | #SRHvPBKS pic.twitter.com/Xr2UTVGkXM

— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2023

स्कोर कार्ड

पंजाब किंग्स की पारी में मयंक मारकंडे (4-15), मार्को जेंसन (2-16) व उमरान मलिक (2-32) की मारक गेंदबाजी के सामने शिखर के अलावा सिर्फ सैम करन (22 रन, 15 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ही दहाई में पहुंच सके। एक समय 15 ओवरों में 88 पर नौ विकेट गिर गए थे। लेकिन शिखर ने अकेले छोर थामते हुए मोहित राठी (नाबाद 1) के साथ सिर्फ 33 गेंदों पर अटूट 55 रनों की साझेदारी से दल को 140 के पार पहुंचाया।

At the end of Match 1️⃣4️⃣ of #TATAIPL 2023, here’s how the Points Table stands! 🙌🏻

Which position is your favourite team on currently? 🤔 pic.twitter.com/AP8pClkKaO

— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2023

राहुल त्रिपाठी व मार्करम के बीच अटूट 100 रनों की मैच जिताऊ भागीदारी

जवाबी काररवाई में हैदराबाद के दोनों ओपनर नौवें ओवर में 45 रनों पर लौट गए थे। लेकिन राहुल त्रिपाठी (नाबाद 74 रन, 48 गेंद, तीन छक्के 10 चौके) व कप्तान एडेन मार्करम (नाबाद 37 रन, 21 गेंद, छह चौके) ने अटूट 100 रनों की साझेदारी से टीम की जीत पक्की कर दी।

सोमवार का मैच : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

केरल में दो नेताओं की हत्या, सीएम विजयन ने की निंदा, अलाप्पुझा जिले में निषेधाज्ञा लागू
CBSE ने 2026-27 सत्र के लिए जारी किया नया पाठ्यक्रम, कक्षा 9 से 12 तक सिलेबस में बड़े बदलाव
सिंधु बॉर्डर हत्याकांड : तीनों आरोपितों ने कुबूला जुर्म,  6 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजे गए
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
यूनुस सरकार ने बांग्लादेश को बना दिया आतंकवाद का गढ़ : शेख हसीना
TAGGED:CricketIPL 2023Punjab Kings defeatedSunrisers Hyderabad open account
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

सीमित ओवरों की क्रिकेट में टीम इंडिया का एक और क्लीन स्वीप, टी20 में लगातार 12वीं जीत से विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 28, 2022
अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में 8 अगस्त से होगी चर्चा, विपक्ष का बीएससी की बैठक से बहिर्गमन
पीएफआई पर NIA का शिकंजा, दिल्ली-राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई ठिकानों पर मारा छापा
India celebrates 73rd Army Day, Indian Army is and will always remain strong and capable: COAS General MM Naravane
જમ્મુ-કાશ્મીરના રઉફને સલામ, જીવ આપીને 7 પર્યટકોના બચાવ્યા જીવ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?