हिमाचल में कांग्रेस को मजबूत बढ़त, शुरुआती टक्कर के बाद सत्तारूढ़ भाजपा पिछड़ी

शिमला, 8 दिसम्बर। गुजरात में पिछले 27 वर्षों से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी जहां रिकॉर्डतोड़ जीत की ओर बढ़ रही है वहीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतगणना रुझानों में उसके हाथ से सत्ता खिसकती नजर आ रही है, जहां कांग्रेस ने मजबूत बढ़त बना ली है। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में अब तक यही देखने में आया है कि हर पांच वर्ष बद सत्ता बदल जाती है और प्राप्त रुझान कुछ यही कहानी कह रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के ताजा रुझान और परिणाम

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को जारी मतगणना के दौरान मध्याह्न 12 बजे तक कांग्रेस जहां 39 सीटों पर आगे निकल चुकी थी वहीं शुरुआती टक्कर के बाद भाजपा की बढ़त 25 सीटों पर रह गई थी और उसने एक सीट जीत ली थी। तीन सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे थे। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए यहां 35 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार करना है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सिराज सीट से जीत

इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज सीट जीतकर भाजपा का खाता खोल दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जयराम ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी कांग्रेस के चेत राम को लगभग 36 हजार वोटों से हराया। ठाकुर को 50,600 वोट मिले जबकि चेत राम ने 14,424 वोट हासिल किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular