Stock Market: गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल
मुंबई, 30 मई। आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को फिर शेयर बाजार गिरावट है। दो दिनों के गिरावट के बाद गुरुवार को बाजार में तेजी दिखी थी। लेकिन आज शुक्रवार की सुबह फिर स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए निराशा भरी रही। अमेरिका का डाउ जॉन्स करीब 117 अंक चढ़ा था। वहीं, जापान के निक्केई, कोरिया के कोस्पी समेत एशियाई बाजार में गिरावट देखी गई है। आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 67.12 अंक यानी 0.08 फीसदी गिरकर करीब 81,565.90 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 21.20 अंक यानी 0.09 फीसदी गिरावट के बाद करीब 24,812.40 अंक पर खुला।
यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट
शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं रही। मामूली गिरावट के साथ ओपनिंग होने के बाद से बाजार में गिरावट जारी है। खबर लिखने के समय सुबह 11 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 244.11 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 81,388.91 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 82.05 अंक यानी 0.33 फीसदी गिरने के बाद करीब 24,751.55 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।
IT और प्राइवेट बैंकिंग शेयर में गिरावट
आज यानी शुक्रवार को सेंसेक्स के कुल 30 शेयर में से 15 शेयर तेजी और 15 शेयर में गिरावट है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 35 तेजी है और 15 में गिरावट है। आईटी ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर में गिरावट दिख रही है। वहीं, मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों के शेयर में तेजी है।
बीते दिन बाजार में थी तेजी
बीते दिन गुरुवार 29 मई को शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी। गुरुवार शाम सेंसेक्स 321 अंक चढ़कर करीब 81,633 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 81 अंक की तेजी के बाद 24,834 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसस के 30 शेयर में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 37 में तेजी और 13 में गिरावट है।
रुपया हुआ मजबूत
शुक्रवार की सुबह भारतीय मुद्रा रुपया मजबूत हुआ है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 85.29 पर पहुंच गया। वहीं बीती दिन इसमें 10 पैसे गिरावट आई थी।
