hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट की रोक के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 321 अंक उछला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट की रोक के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 321 अंक उछला
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट की रोक के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 321 अंक उछला

Revoi Editor
Last updated: May 29, 2025 7:50 pm
Revoi Editor
Published: May 29, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 29 मई। अमेरिका की एक अदालत द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘जवाबी शुल्क’ के फैसले पर रोक लगाने से वैश्विक बाजारों में उछाल आई और इसका भारतीय शेयर बाजार पर भी असर दिखा, जिसने लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को वापसी की। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स ने उतार-चढ़ा भरे कारोबार के अंत में 321 अंकों की बढ़त देखी तो एनएसई निफ्टी भी 24,800 के स्तर से ऊपर निकला।

सेंसेक्स 81,633.02 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंक यानी 0.39 प्रतिशत चढ़कर 81,633.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 504.57 अंक चढ़कर 81,816.89 अंक तक पहुंच गया था। हालांकि उतार-चढ़ाव के बीच सूचकांक 205.34 अंक गिरकर 81,106.98 अंकों की निचला स्तर भी देखा। सेंसेंक्स की कम्पनियों में 24 के शेयर फायदे में रहे जबकि छह में नुकसान दर्ज किया गया।

निफ्ट में 81.15 अंकों की बढ़त

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 81.15 अंक या 0.33 प्रतिशत चढ़कर 24,833.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की कम्पनियों में 36 के शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि 16 में गिरावट रही।

निवेशकों को एक सत्र में 2 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान, बीएसई पर लिस्टेड कम्पनियों का मार्केट कैप पिछले सत्र के लगभग 444 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 446 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे निवेशकों को एक ही दिन में दो लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स पर एक नजर

सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल स्टॉक ने अपनी तेजी जारी रखी, जिससे निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.21 प्रतिशत की बढ़त से टॉप सेक्टोरल परफॉर्मर बन गया। इसके बाद निफ्टी रियल्टी में 1.14 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.92 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.77 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.51 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

इंडसइंड बैंक सर्वाधिक 2.41 प्रतिशत लाभ में रहा

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक सर्वाधिक 2.41 प्रतिशत लाभ में रहा। बाजार नियामक सेबी ने इसके पूर्व सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) सुमंत कठपलिया और चार अन्य अधिकारियों को बैंक के शेयर में कथित भेदिया कारोबार के मामले में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर भी फायदे में रहे। वहीं, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर नीचे आए।

एफआईआई ने बुधवार को 4,667.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,667.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.42 प्रतिशत चढ़कर 65.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

पेरू में भीषण सड़क हादसा: सड़क से फिसल कर नदी में गिरी यात्री बस, 10 लोगों की मौत, 25 घायल
छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया
महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन को झटका : राज्यसभा की 6 में से 3 सीटें भाजपा ने जीतीं
सोनिया गांधी ने पूर्व IPS पूरन की पत्नी को लिखा पत्र, कहा- सत्ता में बैठे लोगों का पक्षपातपूर्ण रवैया
Stock Market : मतगणना के बीच शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, ऑटो सेक्टर में बढ़त, सेंसेक्स 600 अंक ऊपर
TAGGED:Bsecourt stays Trump tariffniftyNSEsensexSensex jumps 321 pointsstock market rises
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी का ब्लॉग : 1000 साल बाद भी अडिग खड़ा है सोमनाथ; विध्वंस नहीं, पुनरुत्थान की गाथा

Revoi Editor
Revoi Editor
January 5, 2026
विदेशी फंडिंग मामले में कानून का उल्लंघन नहीं : इमरान खान
पीएम मोदी ने दी 19260 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले – एमपी को देश के टॉप 3 राज्यों में ले जाने का लक्ष्य
ગૂગલનું અનોખુ ડૂડલઃ’ટીચર્સ-ડે’ પર આ અંદાજમાં ટીચર્સને પાઠવી શુચ્છાઓ
कोरोना से लड़ाई : देश में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकारण, 24 घंटे में 80 लाख ने ली वैक्सीन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?