hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की गिरावट थमी, सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के ऊपर बंद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की गिरावट थमी, सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के ऊपर बंद
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की गिरावट थमी, सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के ऊपर बंद

Revoi Editor
Last updated: November 10, 2025 8:20 pm
Revoi Editor
Published: November 10, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 10 नवम्बर। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट थमी और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स अच्छी बढ़त लेकर बंद हुए। मुख्य रूप से आईटी व वित्तीय शेयरों में लिवाली ने शेयर बाजार को गति प्रदान की, जिसके सहारे कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी 25,500 अंक के ऊपर जाकर बंद हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी सरकार के कई विभागों में कामकाज ठप होने के संभावित समाधान और दूसरी तिमाही में कम्पनियों की अनुकूल आय के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की नई खरीदारी ने बाजार में सकारात्मक धारणा को बल दिया।

सेंसेक्स 83,535.35 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 319.07 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 83,535.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 538.21 अंकों की मजबूती से 83,754.49 अंक तक पहुंचा था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 18 के शेयर हरे निशान पर रहे जबकि 12 में गिरावट रही।

निफ्टी 82.05 अंक मजबूत

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 82.05 अंक यानी 0.32 प्रतिशत के लाभ के साथ 25,574.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक 161.15 अंक चढ़कर 25,653.45 अंक के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 32 के शेयरों में मजबूती दिखी और 18 कमजोर रहे।

निवेशकों ने 1.81 लाख करोड़ रुपये कमाए 

बीएसई में लिस्टेड कम्पनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 468.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी दिन 466.31 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कम्पनियों का मार्केट कैप करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

इन्फोसिस में सर्वाधिक 2.52 फीसदी की तेजी

सेंसेक्स की कम्पनियों में इन्फोसिस के स्टॉक ने सर्वाधिक 2.52 फीसदी की तेजी दर्ज की। उसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर ह्वीकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, टाइटन, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो को प्रमुख रूप से लाभ हुआ। वहीं नुकसान में रहने वाले शेयरों में ट्रेंट लि., इटर्नल, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी शामिल हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स : निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 1.62 की उछाल

सेक्टोरल इंडेक्स में मिलाजुला रुख देखने को मिला। पिछले छह कारोबारी सत्रों से लगातार गिरावट झेल रहे आईटी सेक्टर ने मजबूत रिकवरी देखी, जिससे निफ्टी आईटी लगभग 1.62 फीसदी उछल गया। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर भी हरे निशान में बंद हुए। दूसरी ओर FMCG, रियल्टी, पीएसयू बैंक और मीडिया सेक्टर में दबाव देखा गया। खासकर निफ्टी मीडिया 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ दिन का सबसे बड़ा लूजर रहा।

एफआईआई ने 4,581.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,581.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,674.77 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

You Might Also Like

NDA सरकार को नैतिक समर्थन देगी तेज प्रताप की पार्टी JJD, बहन रोहिणी आचार्य को राष्ट्रीय संरक्षक बनाने का प्रस्ताव
ट्रंप ने पीएम मोदी से की बातचीत, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर जताई सहमति
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक और झटका, वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने दिया इस्तीफा
प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल दौरे पर बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा- ‘भारत हमेशा सही के लिए खड़ा रहा है’
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की भेंट, जीएसटी बकाया सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
TAGGED:BseniftyNifty closed above 25500NSEsensexSensex rose 319 pointsStock market decline haltedStrong global cues
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?