hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राम मंदिर पर हमले के साजिशकर्ता आतंकी अब्दुल रहमान की STF रिमांड मंजूर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राम मंदिर पर हमले के साजिशकर्ता आतंकी अब्दुल रहमान की STF रिमांड मंजूर
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशराज्यहिन्दी

राम मंदिर पर हमले के साजिशकर्ता आतंकी अब्दुल रहमान की STF रिमांड मंजूर

Revoi Editor
Last updated: March 4, 2025 5:59 pm
Revoi Editor
Published: March 4, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 मार्च। अयोध्या राम मंदिर पर कथित हमले की साजिश रचने में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 10 दिनों के रिमांड पर भेजने की मंजूरी दी। पलवल एसटीएफ ने आरोपित के रिमांड की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

अब गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ संयुक्त रूप से आरोपित से पूछताछ करेंगी। जांच एजेंसियां आतंकी नेटवर्क और हमले की साजिश से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हैं। अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इसके संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि गत दो मार्च को गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी कनेक्शन के संदेह में अब्दुल रहमान (19) को गिरफ्तार किया था। वह उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) का निवासी है। संदिग्ध को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया, जहां वह आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत निष्क्रिय करा दिया।

राम मंदिर को निशाना बनाने की बड़ी साजिश नाकाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार संदिग्ध अब्दुल रहमान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और उसे अयोध्या के राम मंदिर पर आतंकी हमले के लिए तैयार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ है कि रहमान कई कट्टरपंथी जमातों से जुड़ा हुआ था और फैजाबाद में एक मटन शॉप चलाता था। सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के बाद पाकिस्तान ISI ने भारत में बड़ी आतंकी साजिश रचने की योजना बनाई थी, जिसमें अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने का प्लान था।

राम मंदिर की रेकी और हमले की साजिश

एटीएस और एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया है कि अब्दुल रहमान पहले भी कई बार अयोध्या के राम मंदिर की रेकी कर चुका था और उसने वहां की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ISI को साझा की थी। आतंकियों का मकसद राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला कर बड़े पैमाने पर तबाही मचाना था।

इस ऑपरेशन को अंजाम देने में गुजरात ATS की भूमिका बेहद अहम रही। ATS को इनपुट मिला था कि एक संदिग्ध आतंकी भारत में सक्रिय है, जो आतंकी संगठन के निर्देश पर किसी बड़े हमले की तैयारी में जुटा हुआ है। इस जानकारी के आधार पर गुजरात ATS व फरीदाबाद STF ने जाल बिछाया और संदिग्ध को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्दुल रहमान फैजाबाद से ट्रेन पकड़कर पहले फरीदाबाद पहुंचा था, जहां उसे एक हैंडलर ने हैंड ग्रेनेड दिए। योजना थी कि वह वापस ट्रेन से अयोध्या पहुंचे और वहां हमला करे। लेकिन इससे पहले ही सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिल गया और गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने संयुक्त काररवाई कर रविवार को अब्दुल रहमान को दबोच लिया।

ISI के ISKP मॉड्यूल से जुड़ा था अब्दुल रहमान

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार अब्दुल रहमान ISI के ISKP (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस) मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि इस मॉड्यूल में अब्दुल के अलावा और कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि अब्दुल रहमान के पास से जो हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है, उसमें किसी कम्पनी या देश का मार्का नहीं लगा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह हथियार स्मगलिंग के जरिए अब्दुल तक पहुंचाया गया था। इसकी गहन जांच की जा रही है कि यह ग्रेनेड कहां से आया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

You Might Also Like

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिए खेल पुरस्कार, सात्विक-चिराग को ‘खेल रत्न’, मो. शमी सहित 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड
जेडीयू महासचिव राजीव रंजन सिंह का दिल्ली में निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक
“वोट देना है दो, नहीं देना मत दो”, नितिन गडकरी बोले- राजनीति में झूठ बोलने की जरूरत नहीं
जम्मू- कश्मीर : सुरक्षा बलों ने तीन पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया, 36 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद
यूपी कांग्रेस में बदलाव : पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले वाराणसी के अजय राय प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
TAGGED:plotting attack on Ram templeSTF remand of terrorist approvedterrorist Abdul Rehman
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?