1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित, राष्ट्रपति ने किया अनावरण
सुप्रीम कोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित, राष्ट्रपति ने किया अनावरण

सुप्रीम कोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित, राष्ट्रपति ने किया अनावरण

0
Social Share

नई दिल्ली, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को उच्चतम न्यायालय परिसर में डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अनावरण के बाद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारिओं के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शीर्ष अदालत परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला वकीलों के एक समूह के अनुरोध पर लिया गया था।

26 नवम्बर को मनाया जाता है संविधान दिवस

बता दें कि 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाया गया था। साल 2015 से आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code