hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुरी में भगदड़ जैसी स्थिति, रथ खींचने के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, कई अन्य घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुरी में भगदड़ जैसी स्थिति, रथ खींचने के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, कई अन्य घायल
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुरी में भगदड़ जैसी स्थिति, रथ खींचने के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, कई अन्य घायल

Revoi Editor
Last updated: July 7, 2024 10:55 pm
Revoi Editor
Published: July 7, 2024
Share
SHARE

पुरी, 7 जुलाई। ओडिशा के पुरी में रविवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रभु जगन्नाथ का तलध्वज रथ खींचने के दौरान मची अफरा-तफरी में दम घुटने से बोलांगीर जिले के एक पुरुष श्रद्धालु की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई और अन्य कई घायल हो गए।

पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल में डॉक्टरों ने भक्त को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को मौके पर मौजूद आपातकालीन सेवा की मदद से जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने भगदड़ को रोक दिया और जल्द ही हालात पर नियंत्रण कर लिया।

दरअसल, पुरी में रविवार को भगवान जगन्नाथ की लगभग 45 फुट ऊंचे लकड़ी के रथ को खींचने के लिए लाखों लोग इकट्ठा हुए थे। यह वार्षिक और ऐतिहासिक यात्रा है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को श्रद्धालुओं द्वारा खींचा जाता है। इस पवित्र अवसर पर भगवान की एक झलक पाने के लिए हजारों भक्तगण जय जगन्नाथ और हरिबोल के नारे लगाते हैं। ऐसा अनुमान है कि इस मौके पर करीब 10 लाख श्रद्धालु एकत्रित हुए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिन्दी स्कूल छाक के पास पुरी बड़ा डांडा में रथ खींचने के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यह दुर्घटना भगवान बलभद्र के रथ को खींचने के दौरान हुई। जो श्रद्धालु पारंपरिक रूप से जुलूस का नेतृत्व कर रहा था, पहले वह गंभीर रूप से घायल हो गया और फिर उसके साथ कई श्रद्धालुओं को भी चोट आई। घटनास्थल पर मौजूद आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया, जहां एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

बारहवीं शताब्दी के मंदिर और तीन किलोमीटर लंबी भव्य सड़क के चारों ओर ‘जय जगन्नाथ’, ‘हरोबोल’ के नारे और झांझ की ध्वनि गूंज उठी। मंदिर के सेवकों – दैतापतियों द्वारा अपने-अपने रथों को मंदिर के गर्भगृह से जोड़कर देवताओं को ‘रत्न सिंहासन’ से बाहर निकाले जाने के कारण इसे ‘बड़ा डंडा’ के नाम से जाना जाता है। भगदड़ जैसी स्थिति बड़ा डांडा में हुई।

53 साल बाद ऐसा संयोग, एक ही दिन सभी अनुष्ठान

इस बार लगभग 53 वर्षों के अंतराल के बाद, नेत्र उत्सव, देवताओं के नबजौबन दर्शन और रथ यात्रा जैसे अनुष्ठान सात जुलाई को एक ही दिन में किए गए। चूंकि सभी तीन प्रमुख अनुष्ठान एक ही दिन में किए गए है, इसलिए सड़क पर कुछ मीटर नीचे लुढ़कने के बाद रथों को खींचने की प्रक्रिया निलंबित होने की पूरी संभावना है। यात्रा सोमवार सुबह अपने अंतिम गंतव्य जगन्नाथ मंदिर से तीन किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर के लिए फिर से शुरू होगी।

You Might Also Like

टाटा आईपीएल : आरसीबी का शर्मनाक समर्पण, सनराइजर्स हैदराबाद लगातार पांचवीं जीत के साथ दूसरे स्थान पर
गुजरात : वसूली के आरोप में आप नेता गिरफ्तार, विपक्ष ने की आलोचना
पेगासस जासूसी केस: पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी करेगी जाँच
तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से 6 अमेरिकियों समेत 160 लोगों को न्याय मिलेगा : अमेरिका
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 60 हजार से कम नए संक्रमित, डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ
TAGGED:Lord Jagannath Rath Yatramany others injuredone devotee diedStampede-like situation in Puri
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

AAP सरकार की नीतियों पर सवाल, लेकिन केजरीवाल पर निजी हमले नहीं करेगी कांग्रेस, दिल्ली चुनाव के लिए बनाई रणनीति

Revoi Editor
Revoi Editor
January 12, 2025
आईपीएल -17 : तेज गेंदबाजों की श्रेष्ठता के बाद स्टोइनिस का बल्ला चमका, LSG ने घर में मुंबई इंडियंस को मात दी
सोमालिया में पुराने आयुध में विस्फोट से 27 बच्चों की मौत, 53 घायल
NIA ने मुंबई हवाई अड्डे से आईएसआईएस ‘स्लीपर सेल’ के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार
Trade with India: Pakistan U-turn on Importing Sugar, Cotton
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?