hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टोक्यो ओलंपिक : सिंधु की शानदार शुरुआत, सानिया व अंकिता मजबूत बढ़त का फायदा उठाने में विफल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टोक्यो ओलंपिक : सिंधु की शानदार शुरुआत, सानिया व अंकिता मजबूत बढ़त का फायदा उठाने में विफल
खेलहिन्दी

टोक्यो ओलंपिक : सिंधु की शानदार शुरुआत, सानिया व अंकिता मजबूत बढ़त का फायदा उठाने में विफल

sanket
Last updated: July 25, 2021 1:09 pm
sanket
Published: July 25, 2021
Share
SHARE

टोक्यो, 25 जुलाई। रियो 2016 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों में अपने अभियान का शानदार श्रीगणेश किया और सिर्फ 29 मिनट में पहले दौर की बाधा पार कर ली। लेकिन देश की अनुभवी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा व उनकी सहयोगी अंकिता रैना मजबूता बढ़त का फायदा नहीं उठा सकीं और महिला युगल के पहले ही दौर में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

इजरायली शटलर सिर्फ 29 मिनट सिंधु के सामने टिक सकी

हैदराबाद की 26 वर्षीया बैडमिंटन दिग्गज सिंधु ने मुसाशिनो फॉरेस्ट प्लाजा के कोर्ट नंबर दो पर तनिक भी वक्त जाया नहीं किया और ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में इजरायल की सेनिया पोलिकार्पोवा को 21-7, 21-10 से हरा दिया। छठी सीड सिंधु का अगला मुकाबला हांगकांग की च्युंग एनगान यी से 27 जुलाई को होगा।

विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर पर काबिज सिंधु के पावर गेम का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने 13 मिनट में ही फरिया गए पहले गेम में प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ सात अंक लेने दिए। इस गेम में भारतीय शटलर ने एकबारगी लगातार 13 अंक हासिल किए। दूसरे गेम में 4-11 से पिछड़ने के बाद विश्व नंबर 58 पोलिकार्पोवा ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह सिंधु के क्रॉस कोर्ट शॉट्स का तोड़ नहीं निकाल पाईं।

टेनिस में सानिया व अंकिता कड़े संघर्ष में हारीं

बैडमिंटन के विपरीत एरिआक टेनिस पार्क से अच्छी खबर नहीं मिलीं, जहां महिला युगल के पहले दौर में सानिया मिर्जा अंकिता रैना की जोड़ी शानदार शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और टाईब्रेक सेट में उन्हें मायूसी हाथ लगी। युक्रेनियाई जुड़वा बहनों – ल्यूडमिला किचनोक व नादिया किचनोक ने भारतीय जोड़ी को एक घंटा 33 मिनट में 0-6, 7-6(0), 10-8 से मात दी।

युक्रेनियाई बहनों ने की असाधारण वापसी
सानिया और अंकिता एक बारगी जीत से सिर्फ एक गेम दूर थीं। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि तीन सर्विस ब्रेक के बीच एक भी गंवाने बिना महज 21 मिनट में पहला सेट लेने के बाद दूसरे सेट में उन्होंने 5-2 की बढ़त ले रखी थी। लेकिन किचनोक बहनों ने यहां से असाधारण वापसी की। उन्होंने यह सेट न सिर्फ टाईब्रेकर में पहुंचाया वरन टाईब्रेकर में भारतीय जोड़ी को भी एक भी अंक नहीं लेने दिया और 58 मिनट में सेट जीत लिया।

अब बारी थी डायरेक्ट टाईब्रेकर की, जहां किचनोक बहनों ने 8-0 की बढ़त ले ली। फिर भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए लगातार सात अंक जीतकर स्कोर 8-7 कर दिया। लेकिन यूक्रेनी जोड़ी ने निर्णायक दो महत्वपूर्ण अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया।

अब सुमित नागल के रूप में इकतौली उम्मीद बची
सानिया-अंकिता की हार के बाद अब टोक्यो ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा में सुमित नागल के रूप में भारत की इकलौती उम्मीद बची है। नागल ने शनिवार को उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को तीन सेटों में मात दी थी। सुमित ओलंपिक टेनिस के दूसरे दौर में प्रवेश करने वाले 1996 के बाद पहले भारतीय हैं। उस वर्ष अटलांटा ओलंपिक में लिएंडर पेस ने कांस्य पदक जीता था। सुमित की अब दूसरी सीड रूसी दिग्गज डेनिल मेडवेडेव से मुलाकात होगी।

You Might Also Like

AAP सांसद स्वाति मालीवाल का आरोप – DCW को कमजोर कर रही दिल्ली सरकार, महिलाओं के प्रति शत्रुता दिखा रही 
पीएम मोदी बोले – अनुच्छेद 370 पर फैसला जनता पर थोपने के बजाय उनकी सहमति से लेना चाहते थे
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में 25 दलों के शामिल होने की संभावना, 21 पार्टियों ने किया है बहिष्कार का फैसला
यूपी : मैनपुरी में शादी के बाद मौत का तांडव, युवक ने छह रिश्तेदारों की हत्या कर खुद को गोली मारी
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज, रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान
TAGGED:p.v sindhuSports newsTokyo Olympic 2020
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?