hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एक और उपलब्धि : ओलंपिक चैंपियन भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एक और उपलब्धि : ओलंपिक चैंपियन भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे
खेलहिन्दी

एक और उपलब्धि : ओलंपिक चैंपियन भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे

sanket
Last updated: August 12, 2021 8:32 pm
sanket
Published: August 12, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नई बुलंदियां छूने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा अब भाला प्रक्षेप की नवीनतम विश्व रैंकिंग में दूसरे क्रम पर जा पहुंचे हैं।

दुनियाभर के 14 दिग्गजों को पीछे छोड़ा
विश्व एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में हरियाणा के 23 वर्षीय नीरज ने दुनिया के 14 एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा मुकाम हासिल किया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने से पहले नीरज की रैकिंग 16वीं थी। लेकिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उन्होंने दुनिया के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

गौरतलब है कि चोपड़ा ओलंपिक की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत की तरफ से स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। उन्होंने गत सात अगस्त को टोक्यो ओलंपिक स्टेडियम में 87.58 मीटर का प्रक्षेप कर यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की थी।

चोपड़ा से आगे सिर्फ जर्मनी के योहोनेस वेटर

नीरज विश्व रैंकिंग में 1,315 अंकों के औसत प्रदर्शन स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उनसे आगे सिर्फ जर्मनी के योहानेस वेटर हैं, जिनके 1,396 अंक हैं। इस वर्ष सात बार 90 से अधिक मीटर दूर भाला फेंक चुके वेटर को टोक्यो में स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके थे और नौवें स्थान पर पिछड़ गए थे।
दरअसल, चोपड़ा ने चार अगस्त को ओलंपिक क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहने से 1,296 परफॉरमेंस अंक हासिल किए और फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने से उन्हें 1,559 अंक मिले। रैंकिंग में इस साल की अन्य तीन प्रतियोगिताओं – फेडरेशन कप, इंडियन ग्रां प्री-3 और कुओर्तन खेल (फिनलैंड) के प्रदर्शन को भी इसमें शामिल किया गया, जिसमें उन्होंने काफी अच्छे थ्रो किये थे।

टोक्यो ओलंपिक में फाइनल तक नहीं पहुंच सके एक अन्य एथलीट पोलैंड के मार्सिन क्रुकोस्की 1,302 अंकों के साथ रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं जबकि रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के याकूब वाडलेच के 1,298 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर 1,291 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। वेबर टोक्यो खेलों में चौथे स्थान पर रहे।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : दोबारा NEET-UG कराने से इनकार, NTA को संशोधित रिजल्ट जारी करने का दिया आदेश
स्वस्थ आर्थिक वृद्धि के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करें उद्योग : वेंकैया नायडू
उमेश पाल हत्याकांड : अतीक और अशरफ 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल, रिमांड के बाद 3 शिफ्ट में होगी दोनों से पूछताछ
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती : राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त सेवाओं की घोषणा पर केंद्र व  निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब
कतर में 8 भारतीय नागरिकों को मौत की सजा पर भारत ने दायर की अपील
TAGGED:Neeraj chopraSports newsWorld ranking
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?