hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: क्रिकेट : भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के साथ होगी आईसीसी डब्ल्यूटीसी-2 की शुरुआत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > क्रिकेट : भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के साथ होगी आईसीसी डब्ल्यूटीसी-2 की शुरुआत
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

क्रिकेट : भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के साथ होगी आईसीसी डब्ल्यूटीसी-2 की शुरुआत

sanket
Last updated: June 30, 2021 9:47 pm
sanket
Published: June 30, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 30 जून। भारत और इंग्लैंड के बीच अगले माह इंग्लिश धरती पर प्रस्तावित पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के दूसरे संस्करण की शुरुआत होगी।

प्रत्येक जीत पर आईसीसी अब देगी 12 अंक

क्रिकेट की वैश्विक वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार डब्ल्यूटीसी-2 के दौरान प्रत्येक मैच जीतने पर अब 12 अंक प्रदान किए जाएंगे। मुकाबला टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह जबकि ड्रॉ होने की स्थिति में चार-चार अंक मिलेंगे। आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्योफ अलार्डिस ने बीते दिनों कहा था कि अंक प्रणाली में बदलाव किया जाएगा।

प्रतिशत अंकों के आधार पर तय होगी टीमों की रैंकिंग

आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने बताया, ‘ डब्ल्यूटीसी-1 के दौरान प्रत्येक सीरीज के समान 120 अंक होते थे, फिर चाहे यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज हो या पांच टेस्ट की। लेकिन अब प्रति मैच के हिसाब से अधिकतम 12 अंक दिए जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘टीमें मैच खेलकर जो अंक हासिल करेंगी, उनके प्रतिशत अंकों के आधार पर टीमों की रैंकिंग तय होगी।’

आगामी हफ्तों में आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति की बैठक में अंक प्रणाली में बदलाव को स्वीकृति दी जानी है। आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने कहा, ‘लक्ष्य यह है कि अंक प्रणाली को सरल बनाने का प्रयास किया जाए और किसी भी समस्य तालिका में टीमों की सार्थक तुलना की जा सके, फिर भले ही उन्होंने अलग संख्या में मैच और सीरीज क्यों न खेली हो।’

गौरतलब है कि भारत को बीते दिनों डब्ल्यूटीसी-1 के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मात खानी पड़ी थी। जून, 2023 तक चलने वाली डब्ल्यूटीसी-2 में भारत-इंग्लैंड सीरीज के अलावा इस वर्ष एशेज सीरीज ही पांच टेस्ट मैचों की होगी। अगले वर्ष ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरा करेगी। यह चार टेस्ट मैचों की एकमात्र सीरीज होगी। सभी नौ टीमों में से प्रत्येक टीम कुल छह सीरीज खेलेगी, जिनमें से तीन स्वदेश और तीन विरोधी के मैदान पर होंगी, जैसा कि पिछले सत्र में भी हुआ था।

दूसरे चक्र में भारत कुल 19 टेस्ट मैच खेलेगा
रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चक्र में इंग्लैंड की टीम सर्वाधिक 21 टेस्ट खेलेगी जबकि भारत (19), ऑस्ट्रेलिया (18) और दक्षिण अफ्रीका (15) उसके पीछे रहेंगे। न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें 13-13 टेस्ट खेलेंगी जबकि पाकिस्तान 14 टेस्ट मैच खेलेगा।

You Might Also Like

टोक्यो पैरालंपिक : रिकॉर्ड 19 पदकों के साथ तालिका में 24वें स्थान पर रहा भारतीय दल
यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा से तालमेल की कोशिश में जदयू, बात नहीं बनी तो अकेले 200 सीटों पर लड़ेगा
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख
Aashram 4 : ‘आश्रम’ सीजन 4 के जरिए कमबैक करेंगे नाना पाटेकर? मिला यह खास रोल!
केरल में दो नेताओं की हत्या, सीएम विजयन ने की निंदा, अलाप्पुझा जिले में निषेधाज्ञा लागू
TAGGED:ICC WTCICC WTC 2India Vs EnglandSports news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

એશિયાના સૌથી વધુ વસ્તી ધરાવતા પાંચ દેશોના મૂળભૂત આંકડાના લેખા-જોખા દ્વારા વિકાસનો હિસાબ

Revoi
Revoi
May 17, 2019
बॉलीवुड : ‘पठान’ में शाहरुख का किलर लुक देखकर बेटी सुहाना ने दिया यह रिएक्शन
Ranji Trophy: अरुण जेटली स्टेडियम में सुरक्षा में चूक, बैरिकेडिंग तोड़कर कोहली से मिलने मैदान पर पहुंचे 3 फैंस
Diwali 2023: 12 नवंबर को मनाई जाएंगी दीवाली, इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा
कांग्रेस बोली – मोदी 3.0 सरकार के पहले बजट में सिर्फ दिखावा, केंद्र ने मान लिया है बेरोजगारी राष्ट्रीय संकट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?