1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले नितिन नबीन- प्रधानमंत्री मोदी ने की किसानों व श्रमिकों के हितों की रक्षा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले नितिन नबीन- प्रधानमंत्री मोदी ने की किसानों व श्रमिकों के हितों की रक्षा

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले नितिन नबीन- प्रधानमंत्री मोदी ने की किसानों व श्रमिकों के हितों की रक्षा

0
Social Share

नई दिल्ली, 8 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख नितिन नबीन ने रविवार को कहा कि किसानों और श्रमिकों के हित सुरक्षित रखने के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ”कूटनीतिक एवं धैर्यपूर्वक” अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया। नबीन ने यह बात रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों के साथ 500 ई-बसों को हरी झंडी दिखाने के दौरान कही।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने ”कूटनीतिक और धैर्यपूर्वक” अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया। नबीन ने कहा, ”मैं इस समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देता हूं। उन्होंने किसानों, श्रमिकों के हितों की रक्षा की है और देश का आत्म-सम्मान बढ़ाया है।”

उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि 500 ​​ई-बसें दिल्ली के लोगों के लिए एक उपहार है, जिन्होंने पिछले साल आठ फरवरी को विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी जीत दिलाई थी। दिल्ली विधानसभा चुनावों के आठ फरवरी, 2025 को घोषित परिणामों में भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया।

नबीन ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के कार्यान्वयन जैसी विभिन्न पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने पिछले एक साल में भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता, जवाबदेह निर्णय लेने और डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के साथ काम किया है। नवीन ने कहा कि दिल्ली में पिछली सरकार ”बहाने” बनाती थी, जबकि भाजपा नीत सरकार अब प्रदर्शन और लोगों के लिए काम करने में विश्वास करती है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code