1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, राजस्थान में परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन, पीएम मोदी ने दी बधाई
सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, राजस्थान में परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन, पीएम मोदी ने दी बधाई

सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, राजस्थान में परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन, पीएम मोदी ने दी बधाई

0
Social Share

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्म दिन है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। सोनिया गांधी इस समय राजस्थान में है। सवाई माधोपुर के रणथंभौर में आज उनके जन्मदिन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

बेटी प्रियंका गांधी और बेटा राहुल गांधी भी रणथम्भौर पहुंच चुके हैं। शाम को होटल में बर्थडे सेलिब्रेशन का कार्यक्रम भी होगा। एक दिन पहले गुरुवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रणथम्भौर टाइगर सफारी का आनंद लिया और बाघों की अठखेलियां देखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।नितिन गडकरी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।इस समय पूरा गांधी परिवार राजस्थान के रणथम्भौर आया हुआ है। यहां सोनिया गांधी प्रियंका और राहुल गांधी के साथ अपना 76 वां जन्मदिन मनाने पहुंची हुई हैं।

इससे पहले साल 1985 में नए साल का पहला सप्ताह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पारिवारिक दोस्तों के साथ रणथम्भौर में बिताया था। यहां सोनिया गांधी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सवाई माधोपुर ने रणथंभौर स्थित जोगी महल का भ्रमण किया। जिप्सी में बैठकर गांधी परिवार ने रणथंभौर टाइगर सफारी का भी लुत्फ उठाया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code