1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी – आजादी में कोई योगदान नहीं देने वाले बिगाड़ रहे देश का माहौल
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी – आजादी में कोई योगदान नहीं देने वाले बिगाड़ रहे देश का माहौल

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी – आजादी में कोई योगदान नहीं देने वाले बिगाड़ रहे देश का माहौल

0
Social Share

नई दिल्ली, 28 दिसंबर। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के137वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है और दावा किया कि देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस हर हाल में लड़ेगी।

देश और कार्यकर्ताओं के नाम हिन्दी में जारी किया वीडियो संदेश

राष्ट्रीय राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोनिया गांधी ने देश और कार्यकर्ताओं के नाम हिन्दी में वीडियो संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा, ‘हमारे लोकतंत्र की परंपरा को चोट पहुंचाने की कोशिश हो रही है। इतिहास में अपने आप को ये लोग एक ऐसा दर्जा देना चाहते हैं, जिसके ये योग्य नहीं है। हम इस विचारधारा से हर हाल में लड़ेंगे और अपनी पूरी ताकत से लड़ेंगे।’

सोनिया गांधी ने कहा, ‘विभाजनकारी विचारधारा, जिसका हमारी देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा, हमारे देश के सामाजिक समरसता को खत्म करने का प्रयास कर रही है। वह धार्मिक भावनाएं भड़काती है, डराती है और नफरत फैलाती है।

लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा और केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि अभी इतिहास को झुठलाया जा रहा है। देश की विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है और लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है।

 

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code