hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती : रुपये देकर परीक्षा पास करने वाले छह अभ्यर्थी गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी पुलिस दरोगा भर्ती : रुपये देकर परीक्षा पास करने वाले छह अभ्यर्थी गिरफ्तार
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती : रुपये देकर परीक्षा पास करने वाले छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: May 8, 2022 1:56 pm
Vinayak Barot
Published: May 8, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 8 मई। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कराई गई दरोगा की सीधी भर्ती ऑनलाइन परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाकर पास होने वाले छह अभ्यर्थियों को शनिवार गिरफ्तार कर लिया गया। महानगर में रिजर्व पुलिस लाइन में शैक्षिक दस्तावेज, शारीरिक मापदंड परीक्षण में करतूत का पता चला। आरोपी अभ्यर्थियों ने सात-सात लाख रुपये देकर अपनी जगह दूसरे व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा पास की थी।

इंस्पेक्टर महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक शनिवार को डीवी/पीएसटी के लिए करीब तीन सौ अभ्यर्थी पुलिस लाइन पहुंचे थे। दस्तावेज चेकिंग के दौरान मैनपुरी खरगजीत नगर निवासी रजत कुमार, शामली झिझना निवासी पिंकू कुमार, बुलंदशहर खुर्जा निवासी प्रतीक चौधरी, हरियाणा सरूपगढ़ निवासी दीपक, मुजफ्फरनगर निवासी हसीन चौधरी और शामली खेड़ा कुरतानी निवासी आशुतोष शर्मा पर शक हुआ। उनसे पूछताछ की गई। संदिग्ध अभ्यर्थियों की जानकारी महानगर पुलिस को दी गई, जिस पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। अनुसचिव भर्ती रश्मि रानी की तहरीर पर आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऑनलाइन परीक्षा केंद्र संचालकों ने की थी मदद

अभ्यर्थी रजत कुमार के मुताबिक उसका सेंटर आगरा के कृष्णा इंफोटेक में गया था। परीक्षा पास करने के लिए परिचित की मदद से कृष्णा इंफोटेक के संचालक महेश चन्द्रा से सम्पर्क किया था, जिन्होंने दूसरे व्यक्ति को बैठा कर परीक्षा देने के बदले सात लाख मांगे थे। दो लाख पहले दिए गए थे। पांच लाख परीक्षा में चयनित होने के बाद दिए गए थे। इसी तरह आशुतोष शर्मा, हसीन चौधरी, दीपक कुमार और पिंकू कुमार ने भी महेश चन्द्रा को सात-सात लाख रुपये दिए थे। वहीं, प्रतीक चौधरी का सेंटर आगरा के एस डब्लू इंफोटेक में पड़ा था। उसने भी पांच लाख रुपये देकर ऑनलाइन परीक्षा पास की थी।

आगरा जिला पंचायत कर्मचारी भी फर्जीवाड़े में शामिल

इंस्पेक्टर के मुताबिक अभ्यर्थी रजत कुमार की पहचान आगरा जिला पंचायत कार्यालय में तैनात पंकज कोटिया से थी, जिसकी मदद से उसने कृष्णा इंफोटेक के संचालक महेश चन्द्रा से सम्पर्क किया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभ्यर्थियों से मिली जानकारी के आधार पर पंचायत कर्मी पंकज कोटिया, कृष्णा इंफोटेके के महेश चन्द्रा, अंकुर और महबूब भाई को भी आरोपित बनाया गया है। इन आरोपितों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गईं हैं।

You Might Also Like

कांग्रेस का भाजपा पर हमला – बेरोजगारी और परीक्षा घोटाले ने तोड़ी मध्य प्रदेश के युवाओं की कमर
अखिलेश यादव ने 10 प्वाइंट्स में समझाई भाजपा-चीनी चाल की क्रोनोलॉजी, जानिए क्या कुछ कहा…
संसद का शीतकालीन सत्र : बिना चर्चा पास हुआ कृषि कानून वापसी बिल
मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी को लेकर सूरत की अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी, आज आ सकता है फैसला
UP: मनी लॉन्ड्रिंग केस में अतीक अहमद के दर्जन भर करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी
TAGGED:six candidates arrestedUP POLICEUP Police SI Bharti Exam
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?