hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 : कोहली -डुप्लेसी की शतकीय भागीदारी के बाद सिराज का कहर, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 : कोहली -डुप्लेसी की शतकीय भागीदारी के बाद सिराज का कहर, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : कोहली -डुप्लेसी की शतकीय भागीदारी के बाद सिराज का कहर, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया

Vinayak Barot
Last updated: April 20, 2023 8:44 pm
Vinayak Barot
Published: April 20, 2023
Share
SHARE

मोहाली, 20 अप्रैल। कार्यकारी कप्तान विराट कोहली की अगुआई में उतरे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने गुरुवार को मेजबान पंजाब किंग्स को न सिर्फ 24 रनों से आसान शिकस्त दी वरन टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अंक तालिका में भी उसे नीचे खिसका दिया।

𝘽𝙖𝙘𝙠 𝙩𝙤 𝙬𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙬𝙖𝙮𝙨 😎@RCBTweets clinch a 24-run victory over #PBKS in Mohali 🙌🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/CQekZNsh7b#TATAIPL | #PBKSvRCB pic.twitter.com/RGFwXXz5eC

— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2023

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी की दावत पाने के बाद आरसीबी ने कोहली (59 रन, 47 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) व इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे नियमित कप्तान डुप्लेसी (84 रन, 56 गेंद, पांच छक्के, पांच चौके) की धांसू बल्लेबाजी और उनके बीच पहले विकेट के लिए हुई 137 रनों की साझेदारी के सहारे चार विकेट पर 174 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मो. सिराज (4-21) की कहर बरपाती गेंदों के सामने पंजाब किंग्स की टीम 18.2 ओवरों में 150 रनों पर ही सीमित हो गई।

.@mdsirajofficial scalped 4⃣ crucial wickets along with a successful direct-hit to his name as he receives the Player of the Match award 👏👏@RCBTweets register a 24-run victory in Mohali 🙌#TATAIPL | #PBKSvRCB pic.twitter.com/5SYoUTD0YF

— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2023

इस परिणाम के बाद आरसीबी के अब छह मैचों में तीसरी जीत से छह अंक हो गए हैं जबकि पंजाब किंग्स की छह मैचों में यह तीसरी हार थी। इन दोनों टीमों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, गत चैंपियन गुजरात टाइटंस व मुंबई इंडियंस के भी छह-छह अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के आधार पर सीएसके व गुजरात के बाद आरसीबी पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि पंजाब किंग्स फिसलकर सातवें स्थान पर चला गया है।

कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में बतौर कप्तान 6500 रन पूरे

मुकाबले की बात करें तो आरसीबी की बल्लेबाजी फाफ डुप्लेसी व कोहली तक ही सीमित रही क्योंकि उनके लौटने के बाद अन्य बल्लेबाज दहाई में नहीं पहुंच सके। फिलहाल कोहली ने अपनी पारी के दौरान इतिहास भी रच दिया और हरप्रीत ब्रार (2-31) का शिकार बनने से पहले बतौर कप्तान आईपीएल में 6,500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

स्कोर कार्ड

जवाबी कारवाई के दौरान ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ सिराज व वानिंदु हसरंगा डीसिल्वा (2-39) सहित अन्य गेंदबाजों ने शुरुआत से ही इस कदर बढ़ा दिया कि विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। ओपनर प्रभसिमरन सिंह (46 रन, 30 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) व सातवें क्रम पर उतरे जितेश शर्मा (41 रन, 27 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) ही तनिक साहस दिखा सके।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर मैच में बारिश की बाधा

उधर दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज का दूसरा मैच बारिश से बाधित हो गया। लगभग एक घंटा विलंब यानी रात्रि 8.30 बजे से प्रारंभ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग चुनी है।

शुक्रवार का मैच : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (चेन्नई, शाम 7.30 बजे)।

 

You Might Also Like

दो साल में भारत-यूएई व्यापार दोगुना, 83.7 बिलियन डॉलर तक पहुंचा
प्रयागराज : अतीक अहमद व भाई अशरफ की दुस्साहसिक हत्या, पत्रकार बनकर आए बाइक सवार 3 हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग
AIU ने दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुर्खियों में छाई अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता निलंबित की
ईरान ने मुस्लिम दुनिया में आतंकवाद और विभाजन के लिए अमेरिका के नीतियों को ठहराया जिम्मेदार
जम्मू-कश्मीर : सोपोर में आंतकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की मौत
TAGGED:CricketIPL 2023Kohli-Du plessis' century partnershipRCB beat Punjab KingsSiraj's havoc
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

વર્ષ 2050માં અમદાવાદ સહિત ઘણાં શહેરોમાં પાણીની ભયંકર તંગી સર્જાશે: વર્લ્ડ વાઇલ્ડ લાઇફ ફંડ

sanket
sanket
November 5, 2020
‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान : मुख्यमंत्री योगी
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल
Jammu and Kashmir: The Indian Security Forces eliminates Pakistani LeT commander in an encounter
भाजपा में होगा कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का विलय, परिवार समेत आधा दर्जन पूर्व विधायक भी होंगे शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?