1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पालघर में दिल दहलाने वाली घटना : कैब से 10 माह की बच्ची को बाहर फेंकने से मौत, मां से की छेड़छाड़
पालघर में दिल दहलाने वाली घटना : कैब से 10 माह की बच्ची को बाहर फेंकने से मौत, मां से की छेड़छाड़

पालघर में दिल दहलाने वाली घटना : कैब से 10 माह की बच्ची को बाहर फेंकने से मौत, मां से की छेड़छाड़

0
Social Share

पालघर, 11 दिसम्बर। महाराष्ट्र के पालघर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक कैब में महिला से छेड़छाड़ की गई और इसके बाद उसकी 10 माह की बेटी को भी चलती कार से बाहर फेंक दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मां को भी छेड़छाड़ के बाद बाहर फेंक दिया गया।

महिला को भी कार से फेंका बाहर

पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला को भी वाहन से बाहर धकेल दिया गया और उसे गंभीर चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे में कैब से लौट रही थीं, तभी उनके साथ यह घटना घटी।

कैब ड्राइवर और सहयात्रियों पर आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक शेयरिंग कैब बुक करवाई थी, जिसमें रास्ते में कैब ड्राइवर और कुछ सहयात्रियों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से फेंक दिया।

मामला दर्ज, अपराधियों की नहींं हो सकी पहचान

पुलिस ने बताया कि महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि मांडवी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है, जिनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code