hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आम बजट में मध्यम वर्ग को फिर झटका, आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > आम बजट में मध्यम वर्ग को फिर झटका, आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं
राष्ट्रीयहिन्दी

आम बजट में मध्यम वर्ग को फिर झटका, आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं

Vinayak Barot
Last updated: February 1, 2022 1:08 pm
Vinayak Barot
Published: February 1, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश करते हुए आयकरदाता मध्यम वर्ग को एक बार फिर झटका दिया। इस क्रम में उन्होंने आयकर स्लैब में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की। हालांकि कॉरपोरेट टैक्स को 18 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

आयकर रिटर्न भरने में गलती करने वालों के लिए राहत, सुधार के लिए 2 वर्ष का वक्त

वित्त मंत्री ने फिलहाल आयकरदाताओं के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि आयकर रिटर्न भरने में गलती करने वालों को अब सरकार सुधार के लिए दो वर्ष और देगी। आयकर रिटर्न भरने में गलती करने वाले अगले दो वर्ष में इसमें सुधार कर दोबारा उसे फाइल कर सकेंगे।

एनपीएस में अब राज्य भी देंगे 14 प्रतिशत

निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार 14 प्रतिशत तनख्वाह राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में देती है, वहीं राज्य सरकार अभी तक राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम में नियोक्ता के लिए 10 प्रतिशत ही देते थे। अब राज्यों को केंद्र सरकार के बराबर 14 प्रतिशत ही कर्मचारी पेंशन सिस्टम में जमा करना होगा।

क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन पर लगेगा 30 फीसदी कर

इसी क्रम में निर्मला ने किसी भी तरह के वर्चुअल डिजिटल एसेट की बिक्री पर 30 प्रतिशत की दर से कर लगाने की घोषणा की है। वर्चुअल डिजिटल एसेट में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज आती हैं।

डिजिटल एसेट में घाटे को किसी अन्य भौतिक सम्पत्ति के एवज में हुए नुकसान के भरपाई घाटे के तौर पर नहीं दिखाया जा सकेगा। इसके साथ ही ऐसी संपत्तियां गिफ्ट के रूप में देने पर उसे लेने वाले को कर का भुगतान करना होगा।

गौरतलब है कि वर्चुअल डिजिटल एसेट में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज बहुत तेजी से वास्तविक मुद्रा की जगह ले रही हैं। इसके साथ ही वर्चुअल डिजिटल एसेट एनएफटी भी आता है।

You Might Also Like

महुआ मोइत्रा ने आचार समिति पर उठाया सवाल, बोलीं – ‘जो मेरी जांच कर रहे, पहले उनकी हो जांच’
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस का तंज – भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ फिर से चालू
राष्ट्रीय खेल : मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन के 49 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक
यूपी : चाचा शिवपाल फिर हुए भतीजे अखिलेश पर लाल, टीपू की टोपी पर भी कसा तंज
पेरिस ओलम्पिक : निशानेबाज मनु भाकर ने जगाई उम्मीद, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं
TAGGED:General BudgetMiddle Class Income Tax Slabs unchanged
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?