hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: औरंगजेब विवाद के बीच शिंदे का प्रहार – अमेरिका ने भी लादेन की नहीं बनने दी थी कब्र
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > औरंगजेब विवाद के बीच शिंदे का प्रहार – अमेरिका ने भी लादेन की नहीं बनने दी थी कब्र
राजनीतिमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

औरंगजेब विवाद के बीच शिंदे का प्रहार – अमेरिका ने भी लादेन की नहीं बनने दी थी कब्र

Revoi Editor
Last updated: March 19, 2025 12:02 pm
Revoi Editor
Published: March 19, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 19 मार्च। मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य विधान परिषद में सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के विधान पार्षद (एमएलसी) अनिल परब पर सीधा प्रहार किया और नागपुर में बीते सोमवार को हुई हिंसा के संबंध में मुगल बादशाह औरंगजेब के कथित महिमामंडन पर सवाल उठाया।

उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद (VHP) सहित दक्षिणपंथी संगठन औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं, जिसे लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हिंसा भड़क उठी। यह अफवाह फैली थी कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन के प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय का धर्मग्रंथ जला दिया गया।

इस पूरे प्रकरण पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने मंगलवर को सदन में कहा, ‘औरंगजेब कौन है? हमें अपने राज्य में उसका महिमामंडन क्यों होने देना चाहिए? वह हमारे इतिहास पर एक धब्बा है। मुगल बादशाह ने मराठा शासक छत्रपति संभाजीराजे को इस्लाम धर्म अपनाने का विकल्प दिया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया, जिसकी वजह से उन्हें प्रताड़ित किया गया और मार दिया गया।’

शिंदे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शासन की तुलना औरंगजेब के शासन से किये जाने की भी आलोचना की और सवाल किया, ‘क्या फडणवीस ने कभी किसी को उस तरह प्रताड़ित किया है, जिस तरह औरंगजेब ने अपने दुश्मनों को किया था?’

इसके बाद शिंदे ने परब की ओर मुड़कर पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रताड़ित किया है? इस टिप्पणी से नाराज परब अपनी सीट पर खड़े हो गए और आसन से जवाब देने की अनुमति मांगी। हालांकि विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी और उनका माइक्रोफोन बंद रखा गया। इसके बावजूद परब ने नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे, सचिन परब और अन्य विधायकों के साथ विरोध में खड़े होकर शिंदे के बयान का जवाब देने की अनुमति मांगी, लेकिन उनमें से किसी को भी बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

यह कांग्रेस ही थी, जिसने औरंगजेब की कब्र को सुरक्षा प्रदान की थी

इस बीच शिंदे ने अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा, ‘अनिल परब को यह नहीं भूलना चाहिए कि मैंने जो कुछ भी किया, खुलेआम किया और मैंने यह शिवसेना को औरंगजेब (कांग्रेस) से सहानुभूति रखने वालों से बचाने के लिए किया। यह कांग्रेस ही थी, जिसने औरंगजेब की कब्र को सुरक्षा प्रदान की थी।’

लादेन का महिमामंडन रोकने के लिए ही उसे समुद्र में दफन किया गया था

परब के इस आरोप का जिक्र करते हुए कि शिंदे ने केंद्रीय एजेंसियों के डर से महा विकास आघाडी (एमवीए) छोड़ कर भाजपा से गठजोड़ किया था, उप मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, ‘यहां तक ​​कि अमेरिका ने भी ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद यह सुनिश्चित किया था कि उसे जमीन पर न दफनाया जाए। उसने किसी भी तरह के महिमामंडन को रोकने के लिए ही उसे समुद्र में दफन किया था।’

You Might Also Like

FIH हॉकी महिला नेशंस कप : भारत ने उरुग्वे को भी शिकस्त दी, लगातार तीसरी जीत से पूल ए में शीर्षस्थ
बॉलीवुड : फराह खान को सस्ते में मिला हीरो, सानिया मिर्जा के बेटे इजहान को किया साइन
सीएम शिंदे ने कहा – ‘इस फैसले से तानाशाही और वंशवाद टूट गया’, उद्धव ठाकरे ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया
Russia-Ukraine War: कीव में गोलाबारी, चार लोगों की मौत
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, अभिनेत्री ने प्रेगनेंसी की घोषणा, लोगों ने दी बधाई
TAGGED:AMERICAAurangzeb controversyEknath ShindeLaden's graveMaharashtra Deputy CMShinde's attack
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

August 10, 2026

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?