hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव : शशि थरूर ने हार स्वीकार की, खड़गे को आवास पर जाकर बधाई दी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव : शशि थरूर ने हार स्वीकार की, खड़गे को आवास पर जाकर बधाई दी
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव : शशि थरूर ने हार स्वीकार की, खड़गे को आवास पर जाकर बधाई दी

Vinayak Barot
Last updated: October 19, 2022 3:28 pm
Vinayak Barot
Published: October 19, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली और नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए एक बयान भी जारी किया।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6,825 मतों से हराया। थरूर ने एक बयान में कहा, ‘अंतिम फैसला खड़गे के पक्ष में रहा, कांग्रेस चुनाव में उनकी जीत के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं।’ उनका यह भी कहना था कि सर्वाधिक संकटपूर्ण स्थितियों में पार्टी का संबल बने रहने और नेतृत्व प्रदान करने के लिए सभी, सोनिया गांधी के ऋणी हैं।

थरूर ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपना योगदान देने के लिए मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद करता हूं।’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था।

सचिन पायलट ने कहा, ‘भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा।’

You Might Also Like

‘मल्लिकार्जुन खड़गे तो नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपी भी नहीं’, ED के समन पर भड़की कांग्रेस
राजनैतिक उदेश्य के लिए अमेरिकी कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं इमरान खान : कर्टिस
अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले – ‘सनातन के मार्ग में जो रोड़े हैं, उनका यूपी के माफिया जैसा हाल करेंगे’
UP में फिर पोस्टर वार : I Love Yogi के जवाब में सपा कार्यालय के बाहर लगा आई लव अखिलेश का पोस्टर
बॉलीवुड : फिल्म निर्माता प्रदीप सरकार का 68 साल की उम्र में निधन, हंसल मेहता ने दी श्रद्धांजलि
TAGGED:congress president electionmallikarjun khargeshashi tharoor
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

Roving Periscope: At CCP’s centenary, Dragon tries to spit first fire!

virendra pandit
virendra pandit
July 5, 2021
NDA नेताओं को अनेक चुनावों में जीत पर संतुष्ट होकर नहीं बैठ जाना चाहिए, बैठक में PM मोदी ने दी नसीहत
पाकिस्तान में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ले रहीं ज्यादा तलाक, एक दशक में 58% बढ़े मामले
પાકિસ્તાનને ભારતથી કોઈ ખતરો નથીઃ ISIના પૂર્વ પ્રમુખ
संजय सिंह का दावा – केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे डालने की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रची साजिश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?