Gold-Silver के दाम में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में सोना 4,694 और चांदी 8,436 रुपये सस्ती

लखनऊ, 5 सितंबर। सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं के दाम में हजारों रुपये की कमी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना इस सप्ताह 4,694 रुपये सस्ता होकर 1,54,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सप्ताह इसकी कीमत 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

22 और 18 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता

22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,41,874 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। इससे पहले यह 1,46,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इसी तरह 18 कैरेट सोने का भाव भी कम हुआ है। यह 1,16,163 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले सप्ताह इसकी कीमत 1,19,684 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस सप्ताह 24 कैरेट सोने का सबसे कम भाव 2 सितंबर की शाम 1,51,184 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक कीमत 31 अगस्त की शाम 1,55,835 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

चांदी भी 8,436 रुपये हुई सस्ती

सोने के साथ चांदी के भाव में भी तेज गिरावट देखने को मिली। आईबीजेए के मुताबिक, चांदी की कीमत 8,436 रुपये घटकर 2,35,456 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। इससे पहले इसका भाव 2,43,892 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस सप्ताह चांदी का उच्चतम भाव 31 अगस्त की शाम 2,37,199 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। वहीं, इसका न्यूनतम भाव 3 सितंबर की सुबह 2,28,360 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी के भाव दिन में दो बार-सुबह और शाम-जारी किए जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव करीब 4,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव करीब 66 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है। दोनों देशों के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच बॉन्ड यील्ड, डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती देखने को मिली, जिसका असर सोने और चांदी के बाजार पर पड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular