1. Home
  2. कारोबार
  3. Share Market : शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल, सेंसेक्स 565 अंक तक लुढ़का, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर टूटा
Share Market : शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल, सेंसेक्स 565 अंक तक लुढ़का, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर टूटा

Share Market : शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल, सेंसेक्स 565 अंक तक लुढ़का, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर टूटा

0
Social Share

मुंबई, 8 मई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक लुढ़क गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,200 अंक से नीचे आ गया। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 565.43 अंक यानी 0.73% गिरावट के साथ 77,279.09 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 178.35 अंक यानी 0.73% फिसलकर 24,148.30 अंक पर आ गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 0.35% गिरावट के साथ 94.58 पर खुला। पिछले सत्र में यह 94.25 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 गिरावट के साथ खुले। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे अधिक 1.35 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक में भी उल्लेखनीय गिरावट आई। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, बीईएल, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और सन फार्मा में तेजी रही।

ब्रॉडर बाजार का हाल

निफ्टी पर इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.06 फीसदी गिरावट आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.05 फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी बैंक और निफ्टी ऑटो में गिरावट आई है। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा में तेजी रही।

डॉलर के मुकाबले रुपया फिर 27 पैसे टूटा

8 मई को शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे टूटकर 94.58 प्रति डॉलर हो गया। एक दिन पहले अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 94.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी डॉलर सूचकांक के अपने ऊपरी स्तर से नीचे आने से रुपये को सपोर्ट मिला था। लेकिन अब कच्चे तेल की कीमत में फिर से उबाल है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code