hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-17 : ‘शाहरुख सर से मिलवाओ यार..’, और जल्द ही पूरी हो गई यशस्वी की ख्वाहिश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-17 : ‘शाहरुख सर से मिलवाओ यार..’, और जल्द ही पूरी हो गई यशस्वी की ख्वाहिश
खेलबॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

आईपीएल-17 : ‘शाहरुख सर से मिलवाओ यार..’, और जल्द ही पूरी हो गई यशस्वी की ख्वाहिश

Revoi Editor
Last updated: April 17, 2024 4:53 pm
Revoi Editor
Published: April 17, 2024
Share
SHARE

कोलकाता, 17 अप्रैल। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-17) में मंगलवार की रात ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अंतिम गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में संजू सैमसन की टीम ने दो विकेट की जीत हासिल की। इसके बाद मैदान पर दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब राजस्थान के होनहार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने KKR के मालिक और बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से मिलने की इच्छा जाहिर कर दी।

हां, तो जल्द ही देश के इस यशस्वी बल्लेबाज की ख्वाहिश पूरी भी हो गई, जब वहां पहुंचे शाहरुख खान ने उन्हें गले लगा लिया और शुभकामनाएं भी दीं। आईपीएल की राजस्थान फ्रेंचाइजी ने इस खास पल का वीडियो शेयर किया है।

दरअसल, कोलकाता के मालिक और बॉलीवुड के किंग खान लगभग हर भारतीय को काफी पसंद हैं। उनके फैंस की दुनियाभर में कमी नहीं है। क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी भी उनके फैन हैं। जब मंगलवार को मुकाबला हुआ तो शाहरुख भी हमेशा की तरह स्टेडियम में मौजूद थे।

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1780484383876730906

राजस्थान रॉयल्स द्वारा एक्स पर जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें यशस्वी को यह कहते देखा जा सकता है कि ‘शाहरुख सर से मिलवाओ यार..।’ उनकी इस इच्छा के बाद के बाद फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का मशहूर गाना ‘आई ऐसी रात..’ बजने लगता है। इसके बाद खुद शाहरुख खान मैदान पर पहुंचते हैं और यशस्वी को गले लगाते हैं। इस दौरान यशस्वी काफी खुश दिखे, मानों उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश पूरी हो गई हो।

इसमें कोई शक नहीं कि यशस्वी समय गुजरने के साथ ही टीम इंडिया के मजबूत स्तंभ बनेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ बीती टेस्ट सीरीज में दमखम दिखा चुका यह 22 वर्षीय बल्लेबाज हालांकि आईपीएल के इस सीजन में अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। फिलहाल जोस बटलर की बेहतरीन शतकीय पारी के बदौलत राजस्थान की टीम कोलकाता को हराने में कामयाब हो गई। राजस्थान की यह सात मैचों में छठी जीत थी और वह अंक तालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान है।

You Might Also Like

इंडिया ओपन 2026 : लिन चुन यी के नाम पहला सुपर 750 खिताब, एन से यंग ने बचाई महिला एकल उपाधि
पीएम मोदी का कानपुर दौरा : मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण हो चुके खंड का उद्घाटन करेंगे
टाटा आईपीएल :  रोहित शर्मा के बाद केन विलियम्सन पर भी 12 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट का आरोप
कांग्रेस ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- राहुल की आवाज दबाने की कोशिश में है सरकार
ITR Return : सोमवार है आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, यदि चूके तो जानिए कितना लगेगा जुर्माना
TAGGED:CricketIPL-17Shahrukh fulfilled Yashasvi's wishShahrukh sir se milavao yaar..'
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?