धारावाहिक शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ में नजर आएंगे शब्बीर अहलूवालिया

मुंबई, 7 अप्रैल। एकता कपूर के फेमस टेलीविजन सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ को छोड़ने के बाद एक्टर शब्बीर अहलूवालिया जल्द ही एक नए धारावाहिक शो  में अपने रोमांटिक किरदार में नजर आने वाले हैं।

सच पूछें तो ‘कुमकुम भाग्य’ धारावाहिक के जरिए दर्शकों के दिल में जगह बना चुके शब्बीर अब अभिनय की अपनी प्रतिभा को और  एक कदम आगे बढ़ा चुके हैं। ‘जी टीवी’ पर जल्द ही प्रसारित होने वाले ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ शो में वह मोहन का किरदार निभा रहे है।

2 मई से होगा प्यार का पहला नाम राधा मोहनशो का प्रसारण

‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ शो का प्रसारण दो मई से शुरू होने वाला है और इसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो में शब्बीर अहलूवालिया बांसुरी बजाते दिखाई दे रहे है। उनके इश्क का जादू निहारिका रॉय पर चल गया है, जो इस शो में राधा का किरदार निभा रही है। यह शो काफी रोचक होने वाला है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shabir Ahluwalia (@shabirahluwalia)

शब्बीर ने इस शो के प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जिसके धुन पर नाचता था सारा आसमान, फिर अचानक ऐसा क्या हो गया, जिसके बाद उसके चेहरे से हंसी गायब हो गई? ये आज के मोहन की कहानी है, जो मिलेंगे पुराने मोहन से, जिसे देखकर सारी दुनिया उनकी दीवानी हो जाती थी।’

अहलूवालिया की इस पोस्ट से उनके दर्शक जहां खुशी से झूम उठे हैं वहीं दूसरी तरफ कई सेलेब्स उन्हें बधाईयां दे रहे है। फैंस उनके इस शो को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनकी इस पोस्ट को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular