hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

Vinayak Barot
Last updated: September 27, 2023 12:58 am
Vinayak Barot
Published: September 27, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 26 सितम्बर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सैयद शाहनावाज हुसैन को मंगलवार को दिन में दिल का दौरा पड़ा। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय भाजपा नेता का बीपी हाई हो गया था, इसलिए वह अस्पताल गए। अस्पताल में उनकी जांच की गई और फिर एंजियोग्राफी की गई। एंजियोग्राफी करने के तुरंत बाद ब्लॉकेज पाया गया और एक स्टेन लगाया गया है।

एंजियोग्राफी में ब्लॉकेज पाए जाने के बाद स्टेन लगाया गया

लीलावती अस्पताल ने जानकारी दी है कि शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने की वजह से भर्ती किया गया है। उनकी एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है। वह आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। बाद में उन्हें प्राइवेट वार्ड में ट्रांसफर किया जाएगा।

मुंबई में थे शाहनवाज

दरअसल, भाजपा के राषट्रीय प्रवक्ताओँ में एक शाहनवाज हुसैन मुंबई के बांद्रा में विधायक और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर थे, तभी दिक्कत महसूस हुई। आशीष शेलार उन्हें लीलावती अस्पताल ले गए, जहां स्थिति की गंभीरता का पता लगा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हृदय रोग विशेषज्ञ सुरेश विजान ने शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की। लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जलील पारकर ने कहा, ‘दिल का दौरा पड़ने के लक्षण दिखने के बाद हुसैन को चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। एंजियोप्लास्टी हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली संकुचित या अवरुद्ध रक्त वाहिकाओं को खोलने के लिए डॉक्टरों द्वारा की जाने वाली एक प्रक्रिया है। प्रक्रिया से पहले एंजियोग्राफी की गई, जिसमें भाजपा नेता के दिल के दाहिने हिस्से में रुकावट दिखाई दी। शाम करीब 4.30 बजे, हुसैन ने हाई बीपी की शिकायत की।

हृदय के दाएं हिस्से में रुकावट दिखने के कारण एंजियोप्लास्टी का निर्णय लिया गया

डॉ. पारकर ने कहा कि शाहनवाज हुसैन के हृदय की मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। चूंकि हुसैन ने कहा कि वह पहले एसिडिटी से पीड़ित थे, इसलिए डॉक्टर के अनुसार, पहले ईसीजी और 2डी इको टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया। डॉ. पारकर ने कहा, डॉ. सुरेश विजान को आगे की जांच के लिए बुलाया गया था. डॉ. विजान ने एंजियोग्राफी की, जिसमें हृदय के दाएं हिस्से में रुकावट दिखाई दी। इसलिए, उनकी एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया।

You Might Also Like

अदाणी ग्रुप बनाएगा विश्वस्तरीय, किफायती और एआई आधारित हेल्थकेयर इकोसिस्टम
लालू यादव बिहार के लिए अभिशाप…, राहुल और तेजस्वी पर भड़के विजय सिन्हा, कहा- ये दोनों नेता खुद को प्रधानमंत्री से ऊपर मानते हैं
उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश पर चमोली के जिला न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी निलंंबित
कर्नाटक में कांग्रेस ही ‘किंग’, भाजपा ने मानी हार, सही साबित हुए एग्जिट पोल के नतीजे
‘लॉकअप’ की होस्ट कंगना रनौत ने मुनव्वर फारुकी को लगाई लताड़, कहा- ‘मैं तो टूटे हुए पैर के साथ शूटिंग कर चुकी हूं’
TAGGED:Lilavati HospitalMUMBAISenior BJP leaderShahnawaz Hussain suffers heart attack
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?