hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाकुम्भ में आज दूसरा अमृत स्नान, मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > महाकुम्भ में आज दूसरा अमृत स्नान, मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान
धर्म-संस्कृतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाकुम्भ में आज दूसरा अमृत स्नान, मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान

Revoi Editor
Last updated: January 29, 2025 2:32 am
Revoi Editor
Published: January 29, 2025
Share
SHARE

महाकुम्भ नगर, 29 जनवरी। धर्म, संस्कृति और आस्था के महापर्व महाकुम्भ 2025 का आज दूसरा अमृत स्नान है। मौनी अमावस्या की पावन तिथि के कारण यह स्नान और भी विशेष हो जाता है। मान्यता अनुसार आज के दिन मां गंगा में स्नान करने के लिए गृहों की स्थिति सबसे अनुकूल होती है।

मान्यता है कि आज के दिन गंगा में स्नान करने से श्रद्धालुओं को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या पर मंगलवार को मध्यरात्रि से ही मौन डुबकी शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि आज 10 करोड़ लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

अखाड़ों के संत एवं नागा संन्यासी 10 घंटे से अधिक समय तक करेंगे अमृत स्नान

मौनी अमावस्या पर्व पर बुधवार को अखाड़ों के संत एवं नागा संन्यासी 10 घंटे से अधिक समय तक अमृत स्नान करेंगे। सबसे पहले संन्यासी परंपरा के महानिर्वाणी एवं शंभू पंचायती अटल अखाड़ा के संत तड़के 5.00 बजे स्नान करेंगे। इसके लिए संत अपने शिविर से चार बजे प्रस्थान कर जाएंगे। वहीं, आखिरी में निर्मल अखाड़ा के संत दिन में 2.25 बजे से 2.45 बजे तक स्नान करेंगे।

अमृत स्नान के लिए विशेष तैयारी

इस बीच मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए विशेष तैयारी की गई है। मकर संक्रांति अमृत स्नान के दौरान अखाड़ा मार्ग पर श्रद्धालु भी घुस गए थे। बैरिकेडिंग भी टूट गई थी। इसके अलावा अखाड़ों के स्नान घाट पर भी श्रद्धालु पहुंच गए थे। इसे देखते हुए मौनी अमास्वया के लिए अखाड़ा मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। जाली भी लगाई जा रही है, ताकि लोग बैरिकेडिंग में घुस भी ना सकें। इसके अलावा अखाड़ों के स्नान घाट का विस्तार किया गया है। इसके लिए घाट को यमुनाजी की तरफ बढ़ाया गया है। घाट पर भी बैरिकेडिंग की गई है।

श्रद्धालुओं पर पूरे दिन 5 से 6 बार पुष्पवर्षा की जाएगी

वहीं मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर योगी सरकार भव्य पुष्पवर्षा के साथ लगभग 10 करोड़ श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश सरकार के बयान के अनुसार, एक अनोखे इशारे में आसमान से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी, जो अमृत स्नान उत्सव में एक दिव्य स्पर्श जोड़ेगी और इस अवसर के आध्यात्मिक उत्साह को बढ़ाएगी।

पुष्पवर्षा सभी घाटों पर होगी, जिसमें पूरे दिन में 5 से 6 बार पुष्पवर्षा की जाएगी। पहला दौर सुबह 6.30 से 7.00 बजे के बीच शुरू होगा, जो भक्तों के लिए पवित्र अमृत स्नान के दौरान एक आकर्षक अनुभव सुनिश्चित करेगा।

You Might Also Like

थम नहीं रही पेट्रोल डीजल में लगी आग, आज फिर 35-35 पैसे की हुई वृद्धि
मॉर्निंग कंसल्ट का सर्वेक्षण – दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी, जो बाइडेन से लेकर ऋषि सुनक तक को पछाड़ा
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति 31 जनवरी तक निलंबित
केंद्र का राज्यों को निर्देश – बढ़ते कोविड संक्रमितों के लिए अस्थायी अस्पतालों की व्यवस्था शुरू करें
उत्तर प्रदेश : सीएम योगी के मीडिया सलाहकार की चेतावनी – ‘उपद्रवी याद रखें, शुक्रवार के बाद शनिवार जरूर आता है’
TAGGED:10 crore devoteesdip in the Triveni SangamMauni Amavasyasecond Amrit Snan in Maha Kumbh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?