hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का स्पष्टीकरण – भाजपा संग हाथ मिलाने की खबर सिर्फ अफवाह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का स्पष्टीकरण – भाजपा संग हाथ मिलाने की खबर सिर्फ अफवाह
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का स्पष्टीकरण – भाजपा संग हाथ मिलाने की खबर सिर्फ अफवाह

Vinayak Barot
Last updated: March 19, 2022 6:14 pm
Vinayak Barot
Published: March 19, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 19 मार्च। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के हाथों मिली करारी हार के बाद कथित तौर पर  समाजवादी पार्टी व सुभासपा के बीच फूट पड़ने और उनकी पार्टी (सुभासपा) के फिर भाजपा संग हाथ मिलाने की बातें कही गई है।

मीडिया में जारी खबरों में कहा गया कि गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधानसभा चुनाव जीते ओपी राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सलाम करते हुए फिर भाजपा के साथ हाथ मिला सकते हैं। सोशल मीडिया में यहां तक अफवाह उड़ गयी कि सुभासपा प्रमुख ने कथित तौर पर होली के दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

हालांकि अब सुभासपा प्रवक्ता पीयूष ने इन खबरों को खंडन किया है और ऐसी बातों को निराधार करार देते हुए इसे कोरी अफवाह बताया है। पीयूष मिश्र ने ट्वीट के जरिए कहा, ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की खबर निराधार है, पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ थी, है और रहेगी!’

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की खबर निराधार है, पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ थी,है और रहेगी !

— Piyush Mishra 🇮🇳 (@PMLUCKNOW) March 19, 2022

‘नहीं हुई अमित शाह से मुलाकात, तस्वीर पुरानी हो सकती है‘

वहीं ओपी राजभर ने भी इन कयासों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अमित शाह से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है। राजभर ने अमित शाह के साथ वायरल हो रही फोटो पर भी सफाई पेश करते हुए कहा कि अमित शाह से उनकी मुलाकात की तस्‍वीर पुरानी हो सकती है।

‘न चर्चा है न मुलाकात है, सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली है‘

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा, ‘न चर्चा है न मुलाकात है, सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली है। अभी तो सोशल मीडिया पर मैंने देखा कि 21 तारीख को शपथ ग्रहण है। फिर देखा कि 25 को है। हमारा तो खुद ही 28 तारीख को संयुक्‍त कार्यक्रम गाजीपुर के जहूराबाद में है।’

स्मरण रहे कि होली के दिन कथित तौर पर ऐसी अफवाह उड़ी की ओमप्रकाश राजभर ने होली मिलन के दौरान करीब एक घंटे तक केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एवं बीजेपी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में अमित शाह से मुलाकात की है। इसके बाद से कयास लगने शुरू हो गए थे कि 25 मार्च को योगी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ओमप्रकाश राजभर सपा को छोड़कर भाजपा के पाले में आ सकते हैं।

वैसे ओपी राजभर वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़े थे और चुनाव बाद वह योगी सरकार में मंत्री भी बने थे। लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 के पहले उन्होंने पलटी मार दी और भाजपा से अलग होकर सपा से गठबंधन कर लिया। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को कुल छह सीटें मिलीं।

You Might Also Like

मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग, कांग्रेस नेता बोले – बिना पासपोर्ट विदेश आ गए
नॉर्थ-ईस्ट काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी हुए शामिल, अमित शाह बोले – विकास के पथ पर आगे बढ़ा पूर्वोत्तर
बिहार सरकार का बड़ा फैसला: CM नीतीश ने की घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा
अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, कहा – कॉरपोरेट फ्रॉड की भरपाई के लिए हुई थी नोटबंदी
मायावती का केंद्र पर हमला – महंगाई व बेरोजगारी की तरह रुपये के अवमूल्यन को हल्के में न ले सरकार
TAGGED:amit shahBJPOmprakash Rajbharsamajwadi partySBSP PresidentSuheldev Bharatiya Samaj Party
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें:, दिल्ली पुलिस ने जारी किया संदेश

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 2, 2024
भारतीय महिलाओं ने विश्व टी20 विजेता न्यूजीलैंड को दी पटखनी, पहले एक दिनी में 59 रनों से विजयी
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा – जनप्रतिनिधियों को खुद की बजाए हमेशा जनता के लिए सोचना चाहिए
हिमाचल में बादलों का डेरा, कोहरे की गिरफ्त में मैदानी इलाके
राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के साथ कानून बन गया दिल्ली सेवा विधेयक, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?