hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सिंगापुर ओपन : सात्विक-चिराग का बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर एक कोरियाई जोड़ी को स्तब्ध कर फाइनल में पहुंचे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > सिंगापुर ओपन : सात्विक-चिराग का बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर एक कोरियाई जोड़ी को स्तब्ध कर फाइनल में पहुंचे
खेलहिन्दी

सिंगापुर ओपन : सात्विक-चिराग का बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर एक कोरियाई जोड़ी को स्तब्ध कर फाइनल में पहुंचे

Revoi Editor
Last updated: May 31, 2026 1:56 am
Revoi Editor
Published: May 31, 2026
Share
SHARE

सिंगापुर, 30 मई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की ख्यातिनाम भारतीय जोड़ी ने शनिवार को जबर्दस्त उलटफेर किया और BWF विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज व मौजूदा विश्व चैम्पियन कोरियाई टीम को चौंकाते हुए 10 लाख डॉलर ईनामी सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

Semi-final masterclass: Secured. 🫡📸🏸
A commanding win, a whole lot of heart, and the job is halfway done. Finals next, let’s keep this energy rolling! 🇮🇳🔥

📸 @badmintonphoto pic.twitter.com/WLLM8mVjJM

— BAI Media (@BAI_Media) May 30, 2026

किम वोन हो व सियो सेउंग जे को सीधे गेमों में दी शिकस्त

विश्व नंबर चार सात्विक व चिराग ने सिंगापुर इनडोर स्टेडियम को कोर्ट नंबर एक पर खेले गए सेमीफाइनल में 52 मिनट खर्च किए और सर्वोच्च वरीय किम वोन हो व सियो सेउंग जे को सीधे गेमों में 21-19, 21-18 से मात दी।

The ultimate streak-breakers. 🇮🇳💥

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty halt Kim/Seo’s historic 34-match undefeated run, the longest Men's Doubles winning streak of the 21st century, in straight games to storm into the Singapore Open 2026 Finals! pic.twitter.com/AegH651Bio

— BAI Media (@BAI_Media) May 30, 2026

किम-सियो का 34 मैचों से चला रहा ऐतिहासिक अजेय क्रम ध्वस्त

सात्विक-चिराग की जीत का सर्वाधिक उल्लेखनीय तथ्य यह है कि उन्होंने किम वोन-सियो सेउंग का लगातार 34 मैचों से चला आ रहा ऐतिहासिक अजेय क्रम ध्वस्त किया। यह 21वीं सदी में पुरुष युगल की सबसे लंबी जीत की लकीर थी।

दोनों गेमों में भारतीय टीम ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की

मुकाबले की बात करें तो भले ही यह सीधे गेमों में निर्णीत हुआ, लेकिन संघर्ष खूब देखने को मिला। पहले गेम के ब्रेक तक कोरियाई खिलाड़ी 13-11 से मामूली बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन सात्विक व चिराग ने हार नहीं मानी और अहम अंक हासिल करते हुए शानदार वापसी के साथ पहला गेम अपने नाम कर लिया।

World champions Kim/Seo 🇰🇷 come up against Rankireddy/Shetty 🇮🇳.#BWFWorldTour #SingaporeOpen2026 pic.twitter.com/japNAeSjtT

— BWF (@bwfmedia) May 30, 2026

दूसरे गेम में भी सात्विक व चिराग के लिए राह आसान नहीं थी, जिसमें वे 11-14 से पीछे चल रहे थे। लेकिन भारतीय जोड़ी ने संयम बनाए रखा और पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए कोरियाई जोड़ी पर उलटफेर युक्त जीत हासिल कर ली।

अब तीसरी सीड इंडोनेशियाई टीम से खिताबी मुलाकात

कोरियाई जोड़ी से तीन मुलाकातों में पहली जीत हासिल करने वाले चिराग व सात्विक की अब रविवार को फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया जोड़ी फजर अल्फियान व मुहम्मद शोहिबुल फिक्री से मुलाकात होगी।

 

ध्रुव व तनीषा का संघर्षपूर्ण सफर सेमीफाइनल में थमा

फिलहाल मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला व तनीषा क्रास्टो का संघर्षपूर्ण सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। उन्हें युइची शिमोगामी व सायाका होबारा की जापानी जोड़ी के हाथों 61 मिनट तक खिंचे तीन गेमों के संघर्ष में 16-21, 21-17, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

You Might Also Like

बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के नीतीश, चौकीदार-दफादार मुद्दे पर सदन में नोकझोंक
ऑक्सीजन विवाद : सुप्रीम कोर्ट ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट पर बोले सिसोदिया – ऐसी कोई रिपोर्ट ही नहीं
विदेशों से आ रहे सभी विमान यात्रियों को अब फिर भरना होगा ‘एयर सुविधा’ फॉर्म, बतानी होगी स्वास्थ्य की स्थिति
सूडान में छिड़ा गृहयुद्ध, हिंसक झड़पों में करीब 270 की मौत, 2600 से ज्यादा घायल
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न ले
TAGGED:BadmintonSatwik-Chirag in FinalSatwik-Chirag Pull Off Major UpsetSingapore OpenStun World No. 1 Korean Pair
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अपराधराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

August 11, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?